26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब निकाय चुनाव: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैलगाड़ी से पहुंचे मतदान केंद्र, पत्नी भी साथ, वायरल हो रहा वीडियो

Punjab Congress President Viral Video: पंजाब में 104 स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता राजा वड़िंग बैलगाड़ी पर वोट डालने पहुंचे, देखिए वायरल वीडियो।

2 min read
Google source verification
punjab civic body elections 2026

पंजाब निकाय चुनाव (Video Screenshot)

Punjab Civic Body Elections 2026:पंजाब में आज 8 नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों सहित कुल 104 स्थानीय निकायों के लिए मतदान पूरे जोश के साथ जारी है। सुबह 8 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा, जबकि काउंटिंग 29 मई को होगी। पूरे राज्य में मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

राजा वड़िंग बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचे मतदान केंद्र

इस चुनाव के दौरान एक दिलचस्प नजारा बठिंडा के मलोट में देखने को मिला, जहां पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अपनी पत्नी के साथ बैलगाड़ी में सवार होकर वोट डालने पहुंचे। उन्होंने यह कदम पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध के प्रतीक के रूप में उठाया। उनका यह अनोखा अंदाज़ सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

चुनाव के दौरान हुई हिंसा

लुधियाना जिले के रायकोट में वार्ड नंबर-4 से कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा पर कुछ लोगों द्वारा हमला किए जाने की खबर सामने आई है। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह हमला आम आदमी पार्टी (AAP) के एक स्थानीय विधायक के समर्थकों द्वारा किया गया। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद इलाके में तनाव और भय का माहौल बन गया है।

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज

घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ अस्पताल और घटनास्थल पर जमा हो गई। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा कि रायकोट में पहले भी राजनीतिक हिंसा का माहौल रहा है, जिसे विकास की दिशा में बदला गया था, लेकिन अब फिर से डर का माहौल पैदा करने की कोशिश हो रही है। पार्टी का यह भी आरोप है कि चुनाव में संभावित हार को देखते हुए विरोधियों द्वारा दबाव बनाने के लिए इस तरह की घटनाएं करवाई जा रही हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब में 104 निकायों में हो रहा चुनाव

इस बार पंजाब में कुल 8 नगर निगमों में मतदान हो रहा है, जिनमें शामिल हैं:

  • मोहाली
  • बठिंडा
  • अबोहर
  • बरनाला
  • कपूरथला
  • मोगा
  • बटाला
  • पठानकोट

इसके अलावा 75 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। कुल 1,896 वार्डों में मतपत्रों के माध्यम से मतदान कराया जा रहा है।

7,555 उम्मीदवार मैदान में

इस स्थानीय निकाय चुनाव में कुल 7,555 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

  • आम आदमी पार्टी (AAP): 1,801 उम्मीदवार
  • कांग्रेस: 1,550 उम्मीदवार
  • बीजेपी: 1,316 उम्मीदवार
  • शिरोमणि अकाली दल (SAD): 1,251 उम्मीदवार
  • बसपा (BSP): 96 उम्मीदवार
  • निर्दलीय उम्मीदवार: 1,528