26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार MLC चुनाव: 18 जून को 10 सीटों पर वोटिंग, निशांत कुमार और दीपक प्रकाश की एंट्री तय

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। इन सभी 10 सीटों के लिए 18 जून को वोटिंग होगी। 

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

May 26, 2026

Bihar MLC Election

बिहार विधान मंडल

Bihar MLC Election:बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद (MLC) की खाली हो रही 9 नियमित सीटों और नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से खाली हुई 1 सीट (उपचुनाव) समेत कुल 10 सीटों पर चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इन सभी सीटों पर आगामी 18 जून 2026 को मतदान होगा और इसी दिन शाम तक नतीजे भी साफ हो जाएंगे।

28 जून को समाप्त हो रहा कार्यकाल

चूंकि यह चुनाव बिहार विधान परिषद के लिए हो रहा है, इसलिए इसमें राज्य की आम जनता मतदान नहीं करेगी। उच्च सदन की इन सीटों का फैसला बिहार विधानसभा के निर्वाचित विधायक अपने मतों के जरिए करेंगे। आयोग के अनुसार, यह चुनाव उन नौ सीटों को भरने के लिए कराया जा रहा है, जिनके सदस्यों का कार्यकाल 28 जून 2026 को समाप्त होने वाला है। वहीं, नीतीश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई 10वीं सीट (उपचुनाव) का कार्यकाल मई 2030 तक शेष है।

चुनाव का शेड्यूल

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि: 1 जून 2026
  • नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख: 8 जून 2026
  • नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी): 96 जून 2026
  • नाम वापस लेने का अंतिम मौका: 11 जून 2026
  • मतदान और मतगणना : 18 जून 2026

कौन-कौन सी सीट हो रही खाली?

  • गुलाम गौस – जनता दल यूनाइटेड
  • भीष्म सहनी – जनता दल यूनाइटेड
  • कुमुद वर्मा – जनता दल यूनाइटेड
  • भगवान सिंह कुशवाहा – जनता दल यूनाइटेड
  • सम्राट चौधरी – भारतीय जनता पार्टी
  • संजय मयूख – भारतीय जनता पार्टी
  • मोहम्मद फारूक – राष्ट्रीय जनता दल
  • सुनील कुमार सिंह – राष्ट्रीय जनता दल
  • समीर कुमार सिंह – कांग्रेस
  • नीतीश कुमार – जनता दल यूनाइटेड - उपचुनाव सीट (राज्यसभा जाने से रिक्त)

निशांत कुमार और दीपक प्रकाश की एंट्री तय

इस चुनाव की सबसे बड़ी सुगबुगाहट बिहार सरकार के दो मंत्रियों को लेकर है, जो फिलहाल विधानसभा या विधान परिषद में से किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। नियम के मुताबिक, मंत्री पद पर बने रहने के लिए छह महीने के भीतर सदन की सदस्यता लेना अनिवार्य है।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और बिहार के वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का विधान परिषद जाना पूरी तरह तय है। जदयू सूत्रों की मानें तो निशांत कुमार को अपने पिता की खाली हुई उपचुनाव वाली सीट के बजाय 6 साल के पूर्ण कार्यकाल वाली नई सीट से उच्च सदन भेजा जा सकता है।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और वर्तमान कैबिनेट मंत्री दीपक प्रकाश भी इस रेस में पूरी तरह फाइनल हैं। एनडीए के भीतर बनी सहमति के तहत बीजेपी अपने कोटे से एक सीट रालोमो को दे रही है, जिससे दीपक प्रकाश की एंट्री आसान हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग