25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांकीपुर विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव? प्रशांत किशोर ने बीजेपी की चर्चा कर शेयर किया अपना प्लान

बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह सीट लंबे समय से भाजपा के कब्जे में रही है और इस बार जनसुराज पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने इसे प्रतिष्ठा की लड़ाई बताते हुए कहा कि पार्टी यहां जीत दर्ज कर भाजपा को उसके घर में हराने की तैयारी में है।

2 min read
Google source verification
जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर

जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर (Photo-IANS)

बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने सोमवार को अपनी रणनीति स्पष्ट करते हुए कहा कि यह सीट अब तक भाजपा के पास रही है। पिछले कई चुनावों से यहां किसी अन्य पार्टी को जीत हासिल नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि इस बार जनसुराज इस सीट पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। चूंकि यह सीट भाजपा के नेता नितिन नबीन से जुड़ी रही है, इसलिए पार्टी यहां जीत दर्ज कर 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार का बदला भी लेना चाहती है।

बांकीपुर सीट पर पीके का बड़ा ऐलान

सोमवार को पूर्वी चंपारण में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर पिछले 40–45 वर्षों से भाजपा को हार का सामना नहीं करना पड़ा है। इस सीट से विधायक रहे नितिन नबीन, जो अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, के कारण यह सीट पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का विषय है। उन्होंने कहा कि जन सुराज इस सीट पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और यदि यहां भाजपा को हराया जाता है तो यह उसके ही गढ़ में उसे हराना होगा। यह बड़ी राजनीतिक चुनौती है? लेकिन, इसके लिए पार्टी अपने सभी संसाधनों और पूरी ताकत के साथ प्रयास करेगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे स्वयं चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने कहा कि जो भी आवश्यक होगा, वह किया जाएगा। इससे साफ है कि इस सीट को लेकर प्रशांत किशोर ने बड़ी रणनीति तैयार की है।

बीजेपी के गढ़ में बढ़ी चुनावी सरगर्मी

नितिन नबीन के राज्य सभा जाने के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट खाली हुई है। इस सीट से नितिन नवीन का करीब 31 वर्षों पुराना रिश्ता रहा है। पहले उनके पिता इस सीट का प्रतिनिधित्व करते थे और उनके निधन के बाद नितिन नवीन लगातार यहां से जीत दर्ज करते रहे हैं। बांकीपुर विधानसभा सीट को बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है। यही वजह है कि प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी चुनाव लड़ने से पहले यहां पूरी ताकत झोंक रही है। हालांकि, नितिन नबीन के राज्यसभा जाने के बाद बीजेपी के कई बड़े नेता भी इस सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। मौजूदा सांसद से लेकर पूर्व विधायक तक, कई नेता अपने परिवार के लिए राजनीतिक जमीन तैयार करने में जुट गए हैं।

नितिन नबीन के उत्तराधिकारी की तलाश तेज

नितिन नवीन की जगह बांकीपुर सीट बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख को भी बांकीपुर सीट पर नितिन नबीन के संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, नेशनल मीडिया में बीजेपी के मजबूत चेहरे के रूप में पहचान रखने वाले अजय आलोक का नाम भी इस सीट के लिए चर्चा में है। इसके अलावा, भाजपा नेता और धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रणवीर नंदन ने भी बांकीपुर विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी पेश की है।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग