राष्ट्रीय

गुजरात: ‘मैंने लव मैरिज की, इसलिए भाई ने पति को मार डाला’ युवक की हत्या की जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Rajkot youth murder Case : गुजरात के राजकोट में भक्तिनगर सर्कल पर दिनदहाड़े 27 वर्षीय युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। मृतक की पत्नी ने अपने ही भाई पर पति की हत्या कराने का आरोप लगाया है।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2026, 10:48 AM IST
Rajkot youth murder case
Rajkot youth murder case: मृतक युवक (फोटो-पत्रिका नेटवर्क)

राजकोट। गुजरात के राजकोट में भक्तिनगर सर्कल पर दिनदहाड़े 27 वर्षीय युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। मृतक की पत्नी ने अपने ही भाई पर पति की हत्या कराने का आरोप लगाया है। पत्नी का दावा है कि करीब सात साल पहले उसकी लव मैरिज करने से नाराज उसके मायके वालों ने उससे संबंध तोड़ लिए थे और अब उसके भाई ने कथित तौर पर उसके पति को मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के अनुसार, सहकार मेन रोड निवासी विमल धर्मेश वाणिया (27) गुरुवार को भक्तिनगर सर्कल के पास था। इसी दौरान कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने विमल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और भक्तिनगर पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में विमल को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के उपचार शुरू करने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या के रूप में दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

डीसीपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

दिनदहाड़े हुई हत्या की सूचना मिलते ही डीसीपी जोन-1 हेतल पटेल, भक्तिनगर थाने के पीआई जे.डी. परमार और पीएसआई एस.एच. गोहिल समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू की। पुलिस मृतक के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में मृतक की पत्नी के बयान को भी अहम माना जा रहा है।

'मैंने लव मैरिज की, इसलिए भाई ने पति को मार डाला'

मृतक विमल की पत्नी शीतल के मुताबिक, उसने करीब सात साल पहले विमल से प्रेम विवाह किया था। उसके परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे। शादी के बाद मायके वालों ने उससे संबंध तोड़ लिए थे। शीतल का आरोप है कि उसके भाई कमलेश ने आरसी बुक लेने के बहाने विमल को बुलाया था। इसके बाद कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी गई। शीतल ने कहा कि उसकी लव मैरिज के कारण ही उसके भाई ने उसके पति को मार डाला।

'मैं और मेरा बेटा बेसहारा हो गए'

पति की हत्या के बाद शीतल ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि पति की मौत के बाद वह और उसका बेटा बेसहारा हो गए हैं। उसने अपने भाई को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

Updated on:
25 Sep 2026, 10:48 AM IST
Published on:
Also Read
View All
वारिस पठान ने लगाया आज़म खान पर जहर उगलने का आरोप, कहा – ‘गलत बयानबाजी के लिए माफी मांगनी चाहिए’

पुणे में प्रेम संबंधों का खौफनाक अंत, प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या के बाद रातभर शव के पास बैठा रहा इंजीनियर प्रेमी

जामा मस्जिद थाना चाकूबाजी मामले में पुलिस का बयान आया सामने, फायरिंग में आरोपी के पैर में लगीं 6 गोलियां

रविशंकर प्रसाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कांग्रेस का तंज, सुप्रिया श्रीनेत ने BJP से पूछे तीन सवाल

गायकवाड़ दंपती की मौत के मामले में नया मोड़, BJP पार्षद का दावा- मेरा बेटा नहीं चला रहा था कार, पुलिस ने गलत बनाया आरोपी