23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / गायकवाड़ दंपती की मौत के मामले में नया मोड़, BJP पार्षद का दावा- मेरा बेटा नहीं चला रहा था कार, पुलिस ने गलत बनाया आरोपी

गायकवाड़ दंपती की मौत के मामले में नया मोड़, BJP पार्षद का दावा- मेरा बेटा नहीं चला रहा था कार, पुलिस ने गलत बनाया आरोपी

Beed Accident: माजलगांव में गायकवाड़ दंपती की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। भाजपा पार्षद दीपक मेंडके ने दावा किया है कि हादसे के समय कार उनका बेटा दक्ष नहीं, बल्कि अनुज नाईकनवरे चला रहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 23 Nov 2026, 7:40 PM IST

Beed car bike Accident

प्रतीकात्मक तस्वीर

Majalgaon Car Crash: महाराष्ट्र बीड जिले के माजलगांव में गायकवाड़ दंपती की जान लेने वाले भीषण सड़क हादसे में अब कार चालक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिस दक्ष मेंडके के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है, उसके पिता और भाजपा पार्षद दीपक मेंडके ने दावा किया है कि हादसे के समय उनका बेटा कार नहीं चला रहा था। उन्होंने कार में बने एक वीडियो को सबूत के रूप में पेश करते हुए अनुज नाईकनवरे को कार चला रहा युवक बताया है।

पुलिस पर लगाया आरोप

दीपक मेंडके ने मीडिया के सामने कहा कि हादसे के समय अनुज नाईकनवरे कार चला रहा था, जबकि उनका बेटा दक्ष ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठा था। उनका आरोप है कि पुलिस ने अनुज के खिलाफ मामला दर्ज करने के बजाय उनके बेटे को आरोपी बना दिया। मेंडके ने दावा किया कि अनुज नाईकनवरे खुद माजलगांव पुलिस थाने पहुंचा था और उसने अपने बयान में कार चलाने की बात स्वीकार की थी। उन्होंने कहा कि यह कार रेस का मामला नहीं है, बल्कि राजनीतिक द्वेष के चलते उन्हें और उनकी पत्नी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच करने की मांग की है।

पुलिस बोली- जांच में सामने आएगी सच्चाई

इस मामले में माजलगांव शहर पुलिस थाने के निरीक्षक धनंजय ढोणे ने कहा कि शुरुआत में मिली जानकारी के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। अब पंचनामा और लोगों के बयान दर्ज करने के बाद कार कौन चला रहा था, इसे लेकर कुछ नई जानकारियां सामने आ रही हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा और तकनीकी व प्रत्यक्ष सबूतों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में गई थी दंपती की जान

माजलगांव के गढ़ी रोड पर दोपहर के समय यह हादसा हुआ था। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार गायकवाड़ दंपती को टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों की मौत हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप था कि कार में सवार युवक रेस लगा रहे थे। इसी दौरान कार ने बाइक को टक्कर मारी और दंपती को करीब 100 से 150 फीट तक घसीटते हुए ले गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इसमें कार की टक्कर लगने के बाद दंपती हवा में उछलकर सड़क पर गिरते दिखाई दे रहे हैं। अब कार कौन चला रहा था, इसे लेकर सामने आए नए दावे के बाद पुलिस जांच पर सबकी नजरें टिकी हैं।