Congress: कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने विदेशी मीडिया की रिपोर्टों को भारत-विरोधी बताने के बीजेपी के रवैये पर सवाल उठाए। सुप्रिया ने कहा कि जब विदेशी मीडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, भारतीय अर्थव्यवस्था, रुपये की गिरती कीमत और देश में मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल उठाता है, तो उसे भारत-विरोधी करार दिया जाता है। सुप्रिया श्रीनेत की यह प्रतिक्रिया रविशंकर प्रसाद की उस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आई है, जिसमें बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयानों पर आपत्ति जताई थी। रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी विदेशों में भारत की अर्थव्यवस्था और देश की छवि को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।