राष्ट्रीय

Gurugram Accident : कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर, 30 फीट ऊपर हवा में उछला राइडर

Gurugram Bike Rider Accident: हरियाणा की Cyber City Gurugram में दिल दहलाने वाले सड़क हादसा हुआ है। इसमें Bike Rider की मौत हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2024, 3:50 PM IST
Feature image

Gurugram Bike Rider Accident : गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक बहुत ही भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 23 साल के बाइक राइडर अक्षत की कार के साथ आमने सामने भिड़त में मौत हो गई है। युवक दिल्ली द्वारका के पोचनपुर का रहने वाला था। प्रत्येक रविवार को अपने दोस्तों के साथ बाइक राइडिंग अभ्यास के लिए जाया करता था। इस ​रविवार को भी सुबह करीब 6 बजे अक्षत दोस्तों के साथ बाइक राइडिंग के लिए दिल्ली के द्वारका से निकला था। उसके सभी दोस्त गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल पर इकट्ठा होकर वहां से बाइक राइडिंग के लिए साथ निकलते थे।

अक्षत पूरी गति से अपनी बाइक से जा रहा था कि इसी दौरान गोल्फ कोर्स रोड पर डीएलएफ फेज 2 के एरिया में गलत साइड से एक तेज रफ्तार एक्सयूवी 300 कार आकर से अक्षत की बाइक टकरा गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही अक्षत की मौत हो गई और बाइक के परखच्चे उड़ गए।

अक्षत के दूसरी बाइक पर पीछे चल रहे उसके दोस्त प्रद्युमन उस समय अक्षत की वीडियो भी बना रहा था और यह पूरी घटना वीडियो में भी कैद हो गई। मृतक अक्षत के दोस्त प्रद्युमन ने हादसे के बाद उसे बचाने के लिए हर संभव कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि कोर्ट से कार चालक को जमानत मिल गई है। यह पहला मामला नहीं है। इस तरह के पहले भी मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें बाइक राइडर्स की मौत हो चुकी है। पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है की बाइक चलाते वक्त अपनी रफ्तार पर कंट्रोल रखें। लोगों को भी गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी गई है।

एसीपी विकास कौशिक ने कहा कि मृतक के परिवार को हम न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। गोल्फ कोर्स रोड पर साइबर सिटी के पास ये बाइक राइडर जा रहे थे। गलत साइड से एक कार आ रही थी, जिस कारण ये एक्सीडेंट हुआ। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जांच में सामने आया है कि आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और अपना प्राइवेट काम करते हैं।

उन्होंने पूछताछ में बताया कि जल्दबाजी में और समय को बचाने के लिए उन्होंने रॉग साइड ली और इसी वजह से ये एक्सीडेंट हुआ। हमने संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार में दो लोग सवार थे। उनका कहना है कि वो बाहर से यहां आए थे। अपने समय को बचाने के लिए उन्होंने रॉग साइड जाने का फैसला किया। हम कानून के तहत कार्रवाई कर रहे हैं।

Updated on:
24 Oct 2024, 3:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अब और जोरदार हमला करेंगे

जाति जनगणना से किसान आंदोलन तक… जयराम रमेश ने दिवाली पर PM मोदी को पुराने बयानों की दिलाई याद

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे