राष्ट्रीय

Gurugram Hit And Run: ‘दुर्घटना होती, तो वह जरूर रुका होता’, अब आर-पार के मूड में सिया का परिवार, भाई ने क्या कहा?

Hit And Run Case: गुरुग्राम गोल्फ कोर्स मामले में दिल्ली से आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित सिया के भाई का बड़ा बयान सामने आया है। जानें उसने पुलिस कार्रवाई और आरोपी के वकील के दावों पर क्या कहा।
2 min read
gurugram golf course case, gurugram incident news
गुरुग्राम गोल्फ कोर्स केस में सिया के भाई ने तोड़ी चुप्पी / फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम ( rebelwheels_sia_)

Gurugram Hit And Run Case: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स हादसे में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता सिया के भाई की प्रतिक्रिया सामने आई है। सिया के भाई ने बताया कि उनकी बहन ने अपना पूरा बयान दर्ज करा दिया है। यह बयान उसने अकेले में दिया, जहां परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इसके साथ ही एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया है। पीड़िता के भाई ने पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज की और मामले की जांच बहुत तेजी से कर रही है। इसके लिए वे पुलिस के आभारी हैं।

आरोपी के वकील के दावों पर पलटवार

मामले में आरोपी पक्ष के वकील द्वारा किए जा रहे दावों पर पीड़िता के भाई ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि बचाव पक्ष के वकील घटना को लेकर अलग-अलग तरह के तर्क दे रहे हैं। आरोपी के वकील का कहना है कि यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर केवल फॉलोअर्स बढ़ाने के मकसद से किया गया था और संपर्क गलती से हुआ था। बचाव पक्ष के इस तर्क को खारिज करते हुए पीड़िता के भाई ने सवाल उठाया कि अगर यह महज एक अनजाने में हुई गलती थी, तो आरोपी मौके पर रुका क्यों नहीं?

पुलिस ने सिया का बयान किया दर्ज

वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। इसी सिलसिले में पुलिस टीम सिया के घर पहुंची और घटना को लेकर उनका बयान दर्ज किया। अब पुलिस सिया के बयान, वायरल वीडियो और मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। इससे पहले सिया ने कहा था कि वह अपने वकील के साथ पुलिस में FIR दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई करेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह भी साफ किया था कि वह मीडिया से बात नहीं करना चाहतीं और अपनी पहचान व चेहरा सार्वजनिक नहीं करना चाहतीं।

दौसा में पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

मामले में आरोपी कल्याण बैसला के वकील नवीन बैसला ने उसकी कस्टडी की पुष्टि की है। वकील के अनुसार, पुलिस टीम ने कल्याण को राजस्थान के दौसा इलाके से हिरासत में लिया है और अब उसे गुरुग्राम की अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Updated on:
15 Sept 2026 02:37 pm
Published on:
15 Sept 2026 02:34 pm
Also Read
View All
गुरुग्राम हिट एंड रन केस पर सिया का बड़ा बयान, कानून का डर नहीं होगा तो सड़क पर महिलाओं को यूं ही कुचलते रहेंगे

राष्ट्रपति मुर्मू के पूर्व ADC मेजर संब्याल का 180 रुपये सब्सक्रिप्शन वाला अकाउंट बना चर्चा का विषय, लोग इसे गलत क्यों बता रहे?

UCC पर बिहार में बढ़ सकती है गृह मंत्री अमित शाह की मुश्किलें, डिप्टी सीएम और जेडीयू नेता विजय चौधरी ने कही समीक्षा की बात

‘30 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था, 17 अगस्त को क्या होगा मुझे कैसे पता?’ BJP छोड़ने की वजह पर शहजाद पूनावाला का बड़ा बयान

बिहार में 30% कम बारिश, फिर क्यों आई इतनी भीषण बाढ़? CM सम्राट चौधरी ने UP, नेपाल और MP के पानी को बताया जिम्मेदार