राष्ट्रीय

‘न मैंने उसे कभी बुलाया और न ही मिला, मेरे खिलाफ फैलाया जा रहा झूठ’, पाक पत्रकार के विवाद पर बोले हामिद अंसारी

Hamid Ansari On Row Over Pak Journalist: पाकिस्तान पत्रकार के दावों पर अब पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सभी आरोपों को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि वो न कभी उस शख्स से मिले हैं और न ही कभी उसे बुलाया है।
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2022, 7:51 PM IST
Hamid Ansari On Row Over Pak Journalist: "I Never Invited Him Or Met Him"
Hamid Ansari On Row Over Pak Journalist: "I Never Invited Him Or Met Him"

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी इन दिनों सुर्खियों में हैं। पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा ने दावा किया है कि वो हामिद अंसारी के उप-राष्ट्रपति रहते हुए उनका मेहमान बनकर भारत आया था और जासूसी की थी। इस दावे के बाद से हामिद अंसारी चारों तरफ से घिर गए हैं और उनपर देश के साथ गद्दारी करने के आरोप लग रहे हैं। इन आरोपों का अब हामिद अंसारी ने खंडन किया है और कहा है कि उन्होंने कभी ऐसे शख्स को न बुलाया है और न ही कभी मिले हैं। उनके खिलाफ झूठ फैलाया जा रहा है।

मेरे खिलाफ फैलाया जा रहा झूठ
हामिद अंसारी ने बयान जारी कर कहा, 'कल और आज मीडिया के कुछ वर्ग और बीजेपी के प्रवक्ता द्वारा व्यक्तिगत रूप से मेरे खिलाफ झूठ फैलाया जा रहा है। झूठ ये कि मैंने उप राष्ट्रपति रहते हुए पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा को आमंत्रित किया था और ईरान में राजदूत के रूप में रहते हुए मैंने राष्ट्रीय हित से जुड़े मामले में देश को धोखा दिया। ये आरोप एक सरकारी एजेंसी के एक पूर्व अधिकारी द्वारा आरोप लगाए गए हैं।'

विदेश मंत्रालय विदेशी मेहमानों को देता है निमंत्रण
उन्होंने आगे कहा, "ये तथ्य सभी को पता है कि भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा विदेशी मेहमानों को निमंत्रण आम तौर पर विदेश मंत्रालय के माध्यम से सरकार की सलाह के बाद दी जाती है। मैंने 11 दिसंबर, 2010 को आतंकवाद पर कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया था ... जैसा कि सामान्य तौर पर, आयोजकों द्वारा मेहमानों की सूची तैयार की जाती। मैंने उसे न तो कभी आमंत्रित किया और न ही कभी उससे मिला।"

उन्होंने कहा कि 'ईरान में राजदूत के रूप में मेरे काम की सभी जानकारी उस समय सरकार के पास थी। मैं राष्ट्रीय सुरक्षा की प्रतिबद्धता से बंधा हुआ हूँ और इस तरह के मामलों पर प्रातक्रिया देने से बचता हूँ। भारत सरकार के पास सभी जानकारी है और वो इस सच्चाई की एक मात्र अथॉरिटी है।'

बता दें बीजेपी प्रवक्ता गुराव भाटिया ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हामिद अंसारी और कांग्रेस को पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा के दावों पर प्रतिक्रिया देने की मांग की थी।

Published on: