राष्ट्रीय

Independence Day Wishes 2021 : स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर अमर बलिदानियों को करें याद, भेजें देशभक्ति से भरे ये संदेश

Independence Day 2021: 15 अगस्त का दिन भारतवासियों के लिए बेहद खास है। शुभकामनाओं से भरे संदेश जो आपको देशभक्ति की भावना से भर देंगे।
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2021, 9:54 AM IST
independence day 2021
independence day 2021

नई दिल्ली। हर साल 15 अगस्त के मौके पर लोग आजादी का जश्न मनाते हैं। इस उन अमर बलिदानियों को याद किया जाता है, जिन्होंने अपना लहू बहाकर इस देश को आजादी दिलाई। इस दिन को यादगार बनाने के लिए हम एक दूसरे को संदेश भेजकर उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हैं। जानिए स्वतंत्रता दिवस के ऐसे शुभकामना भरे संदेश जो आपको देशभक्ति की भावना से भर देंगे। इस मौके पर आप एक दूसरे को इन संदेशों को भेजकर दिन को यादगार बना सकते हैं।

15 अगस्त का दिन भारतवासियों के लिए बेहद खास है। 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था। देश को गुलामी की जंजीरों से छुटकारा दिलाने के लिए देश के करोड़ों बेटों ने अपना बलिदान दिया। अपनी बहादुरी से उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव को हिलाकर रख दिया। हर साल 15 अगस्त के दिन उन अमर बलिदानियों को याद किया जाता है। देश के कोने कोने में आजादी का जश्न मनाया जाता है। सोशल मीडिया के जमाने में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के मैसेज भेजने का चलन शुरू हो चुका है। आए कुछ संदेशों हम भी रूबरू होते हैं।

1. आजादी की कभी शाम न होने देंगे,
शहीदों की कुर्बानी बदनाम न होने देंगे,
बची हो जब तक एक भी बूंद रगो में लहू की,
तब तक भारत मां का आंचल नीलाम न होने देंगे।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

........................................

2. चलो वो नजारा याद करें,
शहीदों में थी जो ज्वाला वो याद करें,
इसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर,
बलिदानियों के खून की वो धारा याद करें।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

........................................

3. यह दिन है अभिमान का,
भारत माता के मान का,
नहीं जाएगा व्यर्थ रक्त,
वीरों के बलिदान का।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं !

........................................

4. कुछ नशा तिरंगे की आन का,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का,
हर जगह हम लहराएंगे ये तिरंगा,
नशा ये हिन्दुस्तान का।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं !

........................................

5. सूली पर चढ़े और सीने पर खाई गोली,
हम उन शहीदों को प्रमाण करें,
जो मिट गए देश पर हंसते हंसते,
हम उन वीरों को सलाम करते हैं।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं !

........................................

6. कहते हैं तुझसे ए दुश्मन,
मत ले हमारा इम्तेहान,
तू क्या जाने ताकत वतन की,
इसे कहते हैं हिन्दुस्तान।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं !

........................................

7. सलामी दे इस तिरंगे को,
जिससे तेरी शान है,
इसका सर ऊंचा रखना हमेशा,
जब तक दिल में जान हैं।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !

........................................

8. कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना,
कभी तपती धूप में जल के देख लेना,
कैसे होती हैं हिफाजत मुल्क की,
कभी सरहद पर खड़े जवानों को देख लेना।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !

........................................

9. सलामी दे इस तिरंगे को,
जिससे तेरी शान है,
सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका,
जब तक दिल में जान है।
वंदे मातरम् !

Updated on:
15 Aug 2021, 9:54 AM IST
Published on: