राष्ट्रीय

Janmashtami Bhagavad Gita Quotes: जीवन में भगवान श्रीकृष्ण की इन बातों को अमल में लाएं, खुशहाल होगी आपकी जिंदगी

महाभारत के युद्ध के दौरान उन्होंने अर्जुन को उपदेश दिया था। इसे आज श्रीमद्भगवद् गीता (Bhagavad Gita Quotes) के नाम से लोग पूरी दुनिया में जानते हैं। इस त्योहार को सिर्फ भारत में ही नहीं दूसरे देशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है। साथ ही, इसे सिर्फ हिंदू ही नहीं अन्य धर्मों के लोग भी हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं।
3 min read
g1.jpg

नई दिल्ली।

भगवान श्रीकृष्ण ( Happy Janmashtami 2021) को कन्हैया से लेकर श्याम, गोपाल, केशव, द्वारकेश, द्वाराकाधीश और वासुदेव जैसे अनेकों नाम से जाना जाता है। उन्होंने जगत के कल्याण के लिए धरती पर जन्म लिया था। बाल अवस्था में उन्होंने अद्भुत लीलाएं की थीं। वहीं, महाभारत के युद्ध के दौरान उन्होंने अर्जुन को उपदेश दिया था। इसे आज श्रीमद्भगवद् गीता के नाम से लोग पूरी दुनिया में जानते हैं।

श्रीमद्भगवद् गीता (Bhagavad Gita Quotes) में दिए उपदेश के लिए श्रीकृष्ण को जगतगुरु का सम्मान भी दिया जाता है। उनके जन्मदिवस को लोग कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं। इस त्योहार को सिर्फ भारत में ही नहीं दूसरे देशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है। साथ ही, इसे सिर्फ हिंदू ही नहीं अन्य धर्मों के लोग भी हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि कोई भी इंसान जन्म से नहीं बल्कि, अपने कर्मों से महान बनता है।

Published on:
30 Aug 2021 08:17 am