3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Viral Parody Video: समाजवादी पार्टी के पास 37 सांसद हैं, आप कितने लाएंगे महाराज? वायरल हो रहा योगी आदित्य नाथ से सवाल वाला मजाकिया वीडियो

टीएमसी, शिवसेना (यूबीटी) और आम आदमी पार्टी के कई सांसदों के एनडीए में शामिल होने के दावों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में फिल्म 'शोले' के गब्बर वाले सीन के जरिए विपक्षी सांसदों के दल-बदल पर व्यंग्य किया गया है। जानिए वीडियो में क्या दिखाया गया और लोगों ने इस पर कैसी प्रतिक्रिया दी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jul 02, 2026

NDA

AAP के बागी राज्य सभा सांसदों के नितिन नवीन से मुलाकात का फोटो (Photo-IANS)

Opposition MPs Joining BJP Viral Meme: विपक्षी पार्टियों के सांसदों के NDA में शामिल होने पर व्यंग्य करता एक पैरोडी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शोले फिल्म के गब्बर का सीन दिखाया गया है। वीडियो में अमित शाह को गब्बर दिखाया गया है। इसके अलावा शुभेन्दु अधिकारी, एकनाथ शिंदे, राघव चड्ढा और योगी आदित्यनाथ को भी दिखाया है।

आइए जानते है वीडियो में क्या कहा गया…

  • अमित शाह- कितने आदमी लाए हो। 
  • शुभेन्दु अधिकारी- सरदार, टीएमसी के 20 सांसद और 58 विधायक।
  • अमित शाह- शाबास
  • एकनाथ शिंदे से अमित शाह- और तुम
  • एकनाथ शिंदे- सरदार, उद्धव के 9 में से पूरे 6 सांसद
  • अमित शाह- और चड्ढा तुम कितने आदमी लाए थे ये
  • राघव चड्ढा- सरदार, हम आम आदमी पार्टी के 10 में से पूरे 7 सांसद लेकर आए थे
  • अमित शाह- यहां से 50-50 किलोमीटर दूर कई चुनाव होता है, तो विपक्ष बोलता है, अपने आदमी छुपा लो, वरना…। ये 20, ये 6 और ये 7। समाजवादी पार्टी के 37 सांसद है, पूरे 37..37…37
  • योगी आदित्यनाथ से अमित शाह- आप कितने लाएंगे महाराज।

लोगों ने क्या-क्या दिए रिएक्शन

इस वायरल वीडियो पर लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि इस मरे हुए लोकतंत्र में विपक्ष जीवित है। यह दुनिया को दिखाना भी, अन्यथा भारतीय नेताओं का गद्दाफी जैसा हाल हो जाएगा। 

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- धीरे धीरे और दुर्गति होगी... अपने अच्छे दिन लाने वालों को जनता माफ नहीं करेगी...।

बीजेपी पर लग रहे नेताओं को खरीदने का आरोप

विपक्षी पार्टियों के बीजेपी या NDA के सहयोगी दलों में शामिल होने पर उन्हें खरीदने का आरोप लगते रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि बीजेपी विपक्षी नेताओं को डराती है और उन्हें खरीद लेती है। 

इसी बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे कह रहे हैं कि ये मत समझ लेना कि हमको खरीद लेंगे। हम कोई बिकाऊ माल नहीं है। जो बिकाऊ माल था वो बीजेपी में गया।

महुआ मोइत्रा ने भी बीजेपी पर दल-बदल के लिए निशाना साधा है। मोइत्रा के दफ्तर पर बुधवार को भीड़ ने अंडे फेंके थे।

बता दें कि हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसद बागी होकर NCPI में शामिल हो गए है। उन्होंने सदन में एनडीए को समर्थन देने की बात कही है। वहीं इसके बाद उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना UBT के 6 सांसद भी एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए है। एकनाथ शिंदे की पार्टी एनडीए की सहयोगी है। वहीं आम आदमी पार्टी के 7 राज्य सभा सांसद भी बीजेपी में शामिल हो गए है। 

संसद में लगातार विपक्षी पार्टियों के सांसदों के शामिल होने के बाद NDA की संख्या लगातार बढ़ रही है। सदन में मोदी सरकार दो-तिहाई बहुमत हासिल करना चाहती है। केंद्र सरकार को कई महत्वपूर्ण विधेयक पास कराने है, जिसके लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता है। जिसमें परिसीमन बिल भी शामिल है। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2029 से पहले परिसीमन बिल को पास कराना बीजेपी का मुख्य एजेंडा माना जा रहा है।