3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरावती के फ्लू हेडक्वार्टर होटल में लगी भीषण आग, पूरा परिसर जलकर खाक

Amravati Hotel fire: महाराष्ट्र के अमरावती के बियानी चौक पर स्थित 'फ्लू हेडक्वार्टर्स' होटल में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
Amravati Hotel fire

अमरावती के फ्लू हेडक्वार्टर्स होटल में आग (Photo: IANS)

Amravati Hotel fire: महाराष्ट्र के अमरावती शहर में बियानी चौक पर स्थित फ्लू हेडक्वार्टर होटल में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। यह आग तब लगी जब होटल में नाश्ता तैयार किया जा रहा था। कुछ ही देर में आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार, मालटेकडी स्थित बियानी चौक स्थित 'फ्लू हेडक्वार्टर्स' होटल में आज भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, होटल के किचन में नाश्ता तैयार करने के दौरान अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे होटल का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, आग से होटल को भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीम आग लगने के सटीक कारणों की जांच में जुटी हुई है।