पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने AAP पर तीखा हमला बोलते हुए पंजाब की राज्यसभा सीट बिकने का आरोप लगाया और भाजपा में शामिल होने का कारण बताया।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह, जिन्होंने पहले AAP के साथ मिलकर राजनीति में कदम रखा था और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं, उन्होंने शुक्रवार को अपनी पूर्व पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पंजाब की एक राज्यसभा सीट बिकने का आरोप लगाया और खुलकर अपनी नाराजगी जताई।
हरभजन का यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर की टिप्पणी के जवाब में दिया। उस यूजर ने हरभजन से पूछा कि उन्होंने राज्यसभा की सीट छोड़ने के बजाय भाजपा में शामिल क्यों हुए। यूज़र ने लिखा आपने अपनी अंतरात्मा पर क्या दाम रखा? सुना है कि भाजपा ने द्रोहियों के लिए 25-25 करोड़ की बोली लगाई, क्या यह सच है?
खबर अपडेट की जा रही है।