
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को उनके नाम को मंजूरी दी है। राज्यसभा की एक सीट पर होने वाला यह उपचुनाव पूर्व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद कराया जा रहा है। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर है, जबकि मतदान 12 नवंबर को होगा।
हरदीप सिंह पुरी का नाम मध्यप्रदेश से उम्मीदवारों की संभावित सूची में शामिल था। भाजपा की प्रदेश इकाई ने इस सीट के लिए चार से पांच नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजने का फैसला किया था। इसके बाद पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पुरी के नाम पर मुहर लगाई।
मध्यप्रदेश से राज्यसभा की यह सीट एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। निर्वाचन आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव के लिए 12 नवंबर की तारीख निर्धारित की है। नामांकन प्रक्रिया के तहत 2 नवंबर तक उम्मीदवार अपना पर्चा दाखिल कर सकेंगे।
हरदीप सिंह पुरी का उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में मौजूदा कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। भाजपा ने अक्टूबर में उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए घोषित अपने उम्मीदवारों की सूची में पुरी को जगह नहीं दी थी। अब मध्यप्रदेश से उपचुनाव के लिए उनका नाम सामने आया है। जिसके बाद उनके मंत्रिमंडल में शामिल रहने को सवाल उठने लगे थे। लेकिन अब पुरी को एमपी से राज्यसभा भेजने से यह तय हो गया है कि वो कैबिनेट में बने रहेंगे।