28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“पंजाब को कब्रिस्तान बना रहे केजरीवाल-मान”: मानसा में ओवरडोज से मौत के बाद चन्नी का बड़ा आरोप

मानसा में कथित ड्रग ओवरडोज से एक व्यक्ति की मौत के बाद कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पर साधा निशाना। बोले, "पंजाब को माफिया चला रहे हैं।"
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 28 Oct 2026, 3:00 PM IST

Punjab mafia

पंजाब के पूर्व सीएम व कांग्रेस सांसद चरणजी​त सिंह चन्नी,(Photo- ANI)

Punjab Drug Menace: कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, "पंजाब को माफिया चला रहे हैं… अरविंद केजरीवाल और उनके साथी भगवंत मान राज्य को कब्रिस्तान में बदल रहे हैं।" यह बयान मानसा में कथित तौर पर ड्रग ओवरडोज से एक व्यक्ति की मौत के बाद आया है।

कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पंजाब में अवैध खनन (Sand Mining) और नशे का कारोबार खुलेआम चल रहा है और इसे 'माफिया' चला रहा है।
चन्नी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के संरक्षण में पंजाब में बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन हो रहा है। रेत की कीमतें 5.50 रुपये से बढ़कर 36 रुपये प्रति क्यूबिक फुट हो गई हैं और रात के अंधेरे में अवैध रूप से नदियों से रेत निकाली जा रही है।

हर गली में बिक रहा नशा

पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब की हर गली में नशा बिक रहा है और बॉर्डर पूरी तरह से इस चपेट में है। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र की भाजपा सरकार को भी जिम्मेदार ठहराया। चन्नी ने पंजाब में बढ़ते चन्नी ने पंजाब में बढ़ते गैंगस्टरवाद, हत्याओं और जनता में व्याप्त भय का हवाला देते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है।

भगवंत मान से इस्तीफे की मांग

इन्हीं हालात का हवाला देते हुए चन्नी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जो सरकार नशे और अपराध पर काबू नहीं पा सकती, उसे सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।b कांग्रेस सांसद ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग भाजपा को स्वीकार नहीं करेंगे। चन्नी ने दोनों दलों पर पंजाब के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य की जनता बदलाव चाहती है। चन्नी के इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। नशा, अवैध खनन और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे विपक्ष के लिए सरकार को घेरने का प्रमुख हथियार बने हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग