नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को उनके नाम को मंजूरी दी है। राज्यसभा की एक सीट पर होने वाला यह उपचुनाव पूर्व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद कराया जा रहा है। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर है, जबकि मतदान 12 नवंबर को होगा।