संजय झा ने तंज कसते हुए कहा कि मतदाताओं का साफ संदेश है कि 'दिल्ली चलो' नहीं, बल्कि 'बेंगलुरु छोड़ो, पटना छोड़ो, लखनऊ छोड़ो और मुंबई छोड़ो'। अपनी बात खत्म करते हुए संजय झा ने कहा कि एक समय ऐसा आता है जब इस तरह की राजनीतिक नौटंकी खत्म कर कड़वी सच्चाई का सामना करना ही पड़ता है। चुनाव में लगातार हो रही हार के बावजूद कांग्रेस नेतृत्व जिस तरह का अहंकार दिखा रहा है, वह जनता के मिजाज से पूरी तरह मेल नहीं खाता।