28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार चुनाव नतीजों के बाद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- बयानबाजी छोड़, अपनी पार्टी पर ध्यान दें

बिहार में चुनाव नतीजों के बाद भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस को न बिहार में वोट मिल रहे हैं और न ही उत्तर प्रदेश में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 28 Oct 2026, 3:09 PM IST

Ravishankar Prasad

Ravishankar Prasad (Photo-ANI)

पटना। बिहार में चुनाव नतीजों के बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधा है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस को न बिहार में वोट मिल रहे हैं और न ही उत्तर प्रदेश में। वहीं, बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद और कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि ये दल संवैधानिक संस्थाओं और जनादेश का अपमान कर रहे हैं।

रविशंकर प्रसाद बोले- राहुल गांधी पार्टी मजबूत करने पर ध्यान दें

पटना में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में नतीजे सामने आ चुके हैं और कांग्रेस शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र तथा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, दोनों में एक भी सीट नहीं जीत सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बिहार, उत्तर प्रदेश और उपचुनावों में भी सफलता नहीं मिल रही है। प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को बैलेट पेपर और ईवीएम, दोनों ही स्थितियों में वोट नहीं मिल रहे हैं, इसके बावजूद राहुल गांधी लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देशभर में बयान देने के बजाय अपनी पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए।

'लोकतंत्र के हत्यारे हैं आरजेडी और कांग्रेस'

वहीं, बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आरजेडी और कांग्रेस की संस्कृति को 'लोकतंत्र का हत्यारा' करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की मानसिकता पूरी तरह से संविधान विरोधी है और वे लगातार जनादेश का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को निशाना बनाते हैं और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता-पिता तक के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। जो लोग संविधान में विश्वास नहीं रखते और जनादेश को नीचा दिखाते हैं, भाजपा अब ऐसे 'लोकतंत्र के हत्यारों' का चेहरा जनता के सामने बेनकाब करने सड़क पर उतर चुकी है।

हम हार-जीत दोनों सिर आंखों पर रखते हैं

विजय सिन्हा ने भाजपा के लोकतांत्रिक मूल्यों पर जोर देते हुए कहा कि उनकी पार्टी हमेशा जनता के फैसले का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि चाहे जीत हो या हार, हम हर जनादेश को स्वीकार करते हैं क्योंकि हमारा संविधान में अटूट विश्वास है। लेकिन विपक्ष के पास न तो नीति है, न नियत और न ही संविधान के प्रति निष्ठा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग