राष्ट्रीय

Haryana CM Net Worth: नायब सिंह सैनी की संपत्ति… पत्नी के नाम इतने करोड़ का घर, जानिए और क्या-क्या है?

CM Nayab Singh Net Worth: नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हुए चुनावों में उन्हें शानदार जीत मिली है। इस जीत के बाद एक बार फिर से बीजेपी ही राज्य में सरकार बना रही है। दोबारा से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नायब सिंह सैनी बैठने वाले है। आइए जानते है उनकी कुल संपत्ति कितनी है।
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2024, 11:51 AM IST
Feature image

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) में दमदार जीत के बाद नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने गुरुवार यानी 17 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ले ली है। हरियाणा में बीजेपी (BJP) लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। हरियाणा के नए CM बने नायब सैनी की संपत्ति की बात करें तो उनके पास करोड़ो में संपत्ति है। इसकी डिटेल उन्होंने नामांकन के दौरान चुनाव आयोग को अपने हलफनामे में बताई थी। नायब सिंह की संपत्ति 5 करोड़ 80 लाख 52 हजार 714 रुपये है। वहीं उनके ऊपर 74 लाख 82 हजार 619 रुपये का कर्ज है। 2019 में उन्होंने जो अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी, उससे तुलना करें तो उनकी संपत्ति में काफी इजाफा हुआ है। 2019 में उनकी कुल संपत्ति 3 करोड़ 57 लाख 85 हजार 621 रुपये थी और कर्ज 57 लाख 34 हजार 878 रुपये था।

कितनी कुल संपत्ति?

नायब सिंह सैनी के पास अभी 3 कार है इनमें 2 टोयोटा इनोवा और एक क्वालिस है। उनके पास करीब 65 लाख रुपये की एग्रीकल्चर लैंड है। और उनका घर उनकी पत्नी के नाम है। जिसकी कीमत 4.20 करोड़ रुपये है। उन्होंने PPF अकाउंट (PPF Account) में भी 8 लाख 85 हजार 592 रुपये का इन्वेस्टमेंट (Investment) कर रखा है। उनके नाम पर 2 लाख रुपये की एक एलआईसी पॉलिसी (LIC Policy) भी है। नायब सिंह सैनी के पास 30 ग्राम सोना है और पत्नी के पास 100 ग्राम सोना है और बच्चों के पास जो ज्वैलरी है, उनकी कीमत करीब 3 लाख रुपये है। उनकी चल और अचल संपत्ति की बात करें तो उनके पास चल संपत्ति में 72.68 लाख और अचल संपत्ति 4.85 करोड़ है। सैनी के पास 1.75 लाख रुपये नकद हैं। उनकी पत्नी के पास 1.40 लाख रुपये है।

6 महीने पहले मिली जिम्मेदारी

हरियाणा चुनाव से 6 महीने पहले ही बीजेपी ने मनोहर लाल खट्टर को हरियाणा के CM पद से हटाकर नायब सिंह सैनी को राज्य की कमान सौंप दी थी। जातीय समीकरण के हिसाब से बीजेपी के लिए ये फैसला बिल्कुल सटीक बैठा है, और Nayab Singh Saini के नेतृत्व में बीजेपी को हरियाणा में शानदार कामयाबी मिली है. गुरुवार को उन्होंने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Also Read
View All
हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अब और जोरदार हमला करेंगे

जाति जनगणना से किसान आंदोलन तक… जयराम रमेश ने दिवाली पर PM मोदी को पुराने बयानों की दिलाई याद

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे