आंदोलन को 200 दिन पूरे होने पर किसानों की ओर से यहां एक कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) भी पहुंचीं।
Haryana Elections 2024: शंभू बॉर्डर (Shambhu Border) पर लंबे वक्त से चल रहे किसान आंदोलन (Farmers Protest) को आज 200 दिन पूरे हो गए है। आंदोलन को 200 दिन पूरे होने पर किसानों की ओर से यहां एक कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) भी पहुंचीं। मंच पर किसान नेताओं ने विनेश फोगाट को सम्मानित भी किया।
हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में कांग्रेस (Congress) के टिकट दिए जाने के सवाल पर विनेश फोगाट ने कहा कि मैं इस विषय पर कुछ नहीं बोलूंगी। मैं यहां पर राजनीति की बात नहीं करूंगी। मैं अपने परिवार के पास आई हूं। उन्होनें कहा कि मुझे राजनीति का पता नहीं है और मुझे इसकी इतनी नॉलेज भी नहीं है। मैं कभी इतना डीप भी नहीं गई हूं। अगर खेलों के बारे में पूछेंगे तो मैं बता सकती हूं, लेकिन हर जगह पर किसान हैं। अगर वो नाराज हैं तो उसका असर भी खिलाड़ियों पर होता है।
बता दें कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान हो गया है। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों के लिए एक अक्टबूर को मतदान होगा और 4 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है।