8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तारीख में नहीं होगा बदलाव, 1 अक्टूबर को ही होगा मतदान

हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) की तारीख में कोई बदलाव नहीं होगा। BJP और इनेलो ने तारीख बदलने की मांग की थी। लेकिन अब चुनाव आयोग (Election Commission) ने मतदान की तारीख बदलने को लेकर मना कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

Haryana Assembly Election: हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) की तारीख में कोई बदलाव नहीं होगा। BJP और इनेलो ने तारीख बदलने की मांग की थी। लेकिन अब चुनाव आयोग (Election Commission) ने मतदान की तारीख बदलने को लेकर मना कर दिया है। अब पहले से निर्धारित 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 4 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

BJP और इनेलो ने तारीख बदलने की थी मांग

बता दें कि भाजपा और इनेलो ने विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव करने की मांग की थी। बीजेपी और इनेलो ने चुनाव आयोग को छुट्टियों का हवाला देकर चिट्ठी भी लिखी थी और अपील की थी कि मतदान प्रतिशत पर छुट्टियों का असर न हो, इसको लेकर चुनाव की तारीख को आगे बढ़ाई जानी चाहिए।

कांग्रेस और JJP ने साधा था निशाना

चुनावों की तारीख आगे बढ़ाने की मांग पर कांग्रेस (Congress) और जेजेपी (JJP) ने बीजेपी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि चुनाव को टालने के लिए बीजेपी बहाना बना रही है। इसलिए चुनाव को टालने की मांग की जा रही है। कांग्रेस का दावा है कि चुनाव में बीजेपी अभी से ही हार मान चुकी है। इसलिए तारीखों को आगे बढ़ाने की मांग कर रही है।

ये है चुनावी शेड्यूल

बता दें कि प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 सितंबर से नामांकन की शुरुआत होगी, जबकि नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर है। नाम वापसी की आखिरी तारीख 16 सितंबर है और एक अक्टूबर को मतदान होगा वहीं 4 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव से पहले Nitish Kumar और हुए मजबूत, JDU के साथ इस पार्टी ने किया विलय