राष्ट्रीय

Haryana Weather News Updates Forecast Today : मौसम में हुआ बदलाव, बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप

Haryana Weather News Updates Forecast Today 09-09-2021: हरियाणा राज्य में अगले एक-दो दिन तक मौसम सामान्य ही रहेगा। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2021, 1:43 PM IST
weather september 2021: rainfall and sunlight disturbing today
weather september 2021: rainfall and sunlight disturbing today

Haryana Weather News Updates Forecast Today 09-09-2021: नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने कहा है कि हरियाणा राज्य के पलवल, गोहाना, रोहतक, नारनौल तथा एनसीआर के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। एनसीआर के ही कुछ हिस्से, मेहम, भिवानी तथा नूह में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने के आसार बने हुए हैं। इसके अलावा पानीपत में मध्यम वर्षा हो सकती है। राज्य के कुछ क्षेत्रों में तूफान के साथ-साथ तेज वर्षा भी होने की संभावनाएं हैं।

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार मानसून की टर्फ रेखा वर्तमान में कलिंगपत्नम, कोरबा, हरदोई, दिल्ली, हिसार, अनूपगढ़ से होते हुए दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है जिसके कारण हरियाणा सहित देश के पश्चिमी राज्यों में हल्की बारिश का दौर बना हुआ है। अगले कुछ दिनों तक यह इसी तरह रहेगा जिसके कारण मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है जिसके कारण मानसूनी हवाएं चल रही हैं। यह 11 सितंबर से 13 सितंबर तक एक्टिवेट रह सकता है जिसके कारण हरियाणा सहित देश भर के कई स्थानों पर हल्की बूंदा-बांदी से लेकर मध्यम स्तर तक की वर्षा का दौर बना रहेगा।

हरियाणा में आज तापमान सामान्य बना रहेगा। आज तापमान चंडीगढ़ में 31 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 31.4 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 31.3 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 27.6 डिग्री सेल्सियस तथा हिसार में 31.8 डिग्री सेल्सियस है।

Published on: