राष्ट्रीय

Haryana Weather News Updates Forecast Today : हरियाणा में आज साफ रहेगा मौसम, कई जगहों पर हो सकती है बूंदाबांदी

Haryana Weather News Updates Forecast Today 27-09-2021: आज हरियाणा में मौसम साफ रहने के आसार बने हुए हैं, हालांकि कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी अथवा मध्यम वर्षा हो सकती है।

2 min read
Sep 27, 2021
weather_haryana_rainy_cloud.jpg

Haryana Weather News Updates Forecast Today 27-09-2021: नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने कहा है कि हरियाणा में आज कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज वर्षा होने के आसार बने हुए हैं। राज्य में होदल, नूह, बवाब, रेवाड़ी, सोहना सहित कई स्थानों पर तूफान के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है अथवा तेज गर्जन के साथ मध्यम स्तर की बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने दक्षिण भारत की ओर से आ रहे गुलाब चक्रवात के प्रभाव के चलते हरियाणा तथा निकटवर्ती अन्य राज्यों पर भी मौसम बदलने का अनुमान जताया है। उल्लेखनीय है कि गुलाब चक्रवात आंघ्र प्रदेश से लगते समुद्र तट पर आकर भारतीय सीमा में टकराया है। इसके प्रभाव से एक कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है जिसके चलते बारिश मे बढ़ोतरी हो सकती है। यह चक्रवात आगे पश्चिम उत्तर दिशा में बढ़ रहा है और अगले कुछ घंटों में काफी आगे पहुंच सकता है।

विभाग के अधिकारियों के अनुासर इस बार मानसून 29 सितंबर तक वापिस लौट सकता है। ऐसे में हरियाणा तथा अन्य पड़ौसी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज हरियाणा में मौसम साफ रहेगा परन्तु अगले 24 से 48 घंटों में कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

आज राज्य का मौसम साफ रहने के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आज तापमान चंडीगढ़ में 28.2 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 27 डिग्री सेल्सियस, डामला में 30.2 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 28 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 27.5 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 27.8 डिग्री सेल्सियस तथा हिसार में 28.4 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Published on:
27 Sept 2021 10:11 am