
Haryana Weather News Updates Forecast Today 28-09-2021: नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने हरियाणा राज्य में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य में अगले 24 से 48 घंटों तक मौसम में कुछ परिवर्तन हो सकता है।
विभाग के अनुसार अभी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है तथा राजस्थान में भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हो गया है। इन दोनों ही कारणों से पिछले कुछ दिनों में हरियाणा में अच्छी-खासी बारिश देखने को मिली।
मौसम विभाग के अधिकारियों को अनुसार वर्तमान में मानसून की टर्फ रेखा राजस्थान से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसका असर अगले दो से तीन दिन तक रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य में 28 सितंबर से 30 सितंबर तक के बीच तेज गरज के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। किसी-किसी स्थान पर तेज तूफान के साथ मध्यम से तेज बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
मौसम के स्थिर रहने के कारण आज हरियाणा में तापमान भी सामान्य ही रहेगा। आज तापमान चंडीगढ़ में 25.8 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 28.4 डिग्री सेल्सियस, डामला में 24.8 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 29.2 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 28.6 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 26.7 डिग्री सेल्सियस तथा हिसार में 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा।