राष्ट्रीय

गर्मी छुड़ाएगी पसीने: अगले 5 दिन इन राज्यों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी

Heat Wave Alert By IMD: मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अगले 5 दिन इन राज्यों में गर्मी पसीने छुड़ाएगी।

2 min read
May 08, 2026
Heat Wave Alert

देश के कुछ राज्यों में गर्मी (Summer) लोगों की परेशानी की वजह बनी हुई है। दोपहर के समय अभी भी कुछ राज्यों में तापमान काफी ज़्यादा है जिससे लोगों के हाल बेहाल हैं। बिना एसी-कूलर लोगों का काम नहीं चल रहा और इस दौरान घर से बाहर निकलने वाले लोगों की तो पसीने छूट रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 5 दिन कुछ राज्यों में हीटवेव अलर्ट (Heat Wave Alert) जारी किया है।

इन राज्यों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले 5 दिन राजस्थान और गुजरात के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राजस्थान के पश्चिमी जिलों और गुजरात के कुछ जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी जिससे लोगों के पसीने छूट जाएंगे। दोपहर के समय तेज़ धूप रहेगी और मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगह अगले 5 दिन दोपहर के समय अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ और कुछ अन्य इलाकों में अगले 5 दिन दोपहर के समय अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

हीटवेव से बचने के उपाय

हीटवेव के दौरान खुद को और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए खूब पानी पीना चाहिए और साथ ही नारियल पानी, लस्सी, छाछ जैसे अन्य पेय पदार्थ भी पीने चाहिए। साथ ही फल, सलाद और दही का सेवन करें। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच जहाँ तक हो सके घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। अगर ज़रूरी हो, तो छाता, टोपी, चश्मा और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनकर ही बाहर निकले। डिहाइड्रेशन से बचें और एसी-कूलर या एसी का इस्तेमाल करें। लू लगने के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Also Read
View All