
मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल (Photo-IANS)
Modi Cabinet Reshuffle 2026: केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। वहीं आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होनी है। वहीं मंगलवार सुबह केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। दरअसल, कुरियन को बीजेपी ने दोबारा राज्य सभा नहीं भेजा। कुरियन का राष्ट्रपति ने इस्तीफा मंजूर कर लिया।
वहीं एक और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भी बीजेपी ने राज्य सभा नहीं भेजा है। दरअसल, पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। पार्टी ने बिट्टू को पंजाब में सक्रिय होने के लिए कहा है। माना जा रहा है कि बीजेपी रवनीत सिंह बिट्टू को पंजाब में प्रत्याशी भी बना सकती है।
आम आदमी पार्टी के 7 राज्य सभा सांसद बीजेपी में शामिल हुए है। इसके अलावा उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी के 6 सांसद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए है। वहीं टीएमसी के 20 सांसदों ने NCPI में विलय कर लिया है और सदन में एनडीए को समर्थन देने की बात कही है।
वहीं अब अटकलें लगाई जा रही है कि AAP, TMC और शिवसेना यूबीटी के आए सांसदों को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
कयास लगाए जा रहे है कि टीएमसी से NCPI में आए दो सांसद सुदीप बंदोपाध्याय और शर्मिला सरकार को मोदी की टीम में जगह मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों नेताओं का नाम आगे चल रहा है।
वहीं आम आदमी पार्टी से आए राघव चड्ढा को भी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है, क्योंकि राघव चड्ढा के नेतृत्व में ही AAP के सात सांसद बीजेपी में शामिल हुए थे। इसलिए AAP से बगावत करने का चड्ढा को इनाम मिल सकता है।
बता दें कि मोदी सरकार संसद में परिसीमन बिल को दोबारा लाना चाहती है। इसके लिए सदन में दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता है। ऐसे में नए सहयोगियों और सांसदों को बीजेपी साथ रखना चाहती है। लोकसभा चुनाव 2029 के चुनाव से पहले बीजेपी का परिसीमन बिल मुख्य एजेंडा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी कैबिनेट से कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। इसके अलावा कई के विभाग भी बदले जा सकते है। साथ ही एक आदमी और एक पद के सिद्धांत पर भी बीजेपी काम कर सकती है। इसलिए जिन नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी है, उनकी कैबिनेट से छुट्टी हो सकती है।
जिन राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। उन राज्यों के बड़े नेताओं को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है, क्योंकि बीजेपी चाहती है कि इससे उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में फायदा हो।
Published on:
24 Jun 2026 09:21 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
