राष्ट्रीय

मेरे दादाजी ने देश के लिए कुर्बानी दी, कांग्रेस के लिए नहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और PM मोदी के मंत्री के बीच हुई तीखी बहस

Loksabha: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और मोदी सरकार में मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच आज तीखी बहस देखने के लिए मिला।

2 min read

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को लोकसभा में "किसानों पर (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) लगाने के लिए" केंद्र सरकार को घेरा। पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान पर रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने जवाब देते हुए कहा कि एनएसए किसानों पर नहीं देश को तोड़ने वालों पर लगाया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री देशद्रोही की तरह बर्ताव कर रहे- रवनीत सिंह बिट्टू

बिट्टू ने कहा, "एक पूर्व मुख्यमंत्री देशद्रोही की तरह बर्ताव कर रहे हैं। उन्होंने अपने इस बर्ताव से सारी दुनिया को गुमराह किया है।" उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम ने सदन में कहा, एनएसए किसानों पर लगा हुआ है। लेकिन एनएसए किस पर लगा हुआ, एनएसए उस पर लगा हुआ है जो देश और पंजाब को तोड़ना चाहते हैं।

रेल राज्य मंत्री ने कहा, "सदन में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने देश और पंजाब को तोड़ने की बात कही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनके सामने बैठकर उनसे यह सब बुलवा रहे थे। जब हमने उनसे सदन में सबूत लाने के लिए कहा तो वह सबूत दिखाने से बचे, उनके पास कोई जवाब नहीं था।" बिट्टू ने कहा कि आज पूर्व मुख्यमंत्री के इस बर्ताव से कांग्रेस तथा पूरा 'इंडिया' ब्लॉक शर्मसार हुआ है।

मेरे दादाजी ने देश के लिए कुर्बानी दी, कांग्रेस के लिए नहीं

इससे पहले चन्नी ने लोकसभा में कहा, केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के पिताजी शहीद थे। लेकिन, "उनकी मृत्यु उस दिन हुई जब आपने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।" इसका जवाब देते हुए बिट्टू ने कहा, "मेरे दादाजी ने देश के लिए कुर्बानी दी, कांग्रेस के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि वह गरीबी की बात करते हैं, पूरे पंजाब से पूछा जाए तो पता चल जाएगा कि वह सबसे अमीर आदमी हैं।"

चन्नी ने किया अमृतपाल सिंह का समर्थन

लोकसभा में चर्चा के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने अमृतपाल सिंह का समर्थन किया। अमृतपाल के समर्थन में उन्होंने कहा कि एक सांसद जिसे 20 लाख लोगों ने वोट देकर जिताया है, उस पर एनएसए लगाकर उसे जेल के अंदर रखा हुआ है। यह भी एक आपातकाल है।

Also Read
View All
तमिलनाडु में नया बवाल, CM बनने के 1 हफ्ते बाद ही लेफ्ट ने विजय को दी वार्निंग, क्यों सपोर्ट वापस लेने की कही बात?

पांच राज्यों में चुनाव के बाद कर्नाटक कांग्रेस में सीएम पोस्ट को लेकर कलह शुरू, उप मुख्यमंत्री ने फिर दिया बड़ा बयान

‘तुम किसी काम के नहीं हो’ टीचर ने क्लास में की बेइज्जती, हॉस्टल के कमरे में फंदे से झूला छात्र

Delhi High Court News: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया नहीं लड़ पाएंगे चुनाव? थोड़ी देर में आएगा PIL पर फैसला

‘अभिषेक बनर्जी से जुड़ी किसी संपत्ति से मेरा लेना-देना नहीं’, TMC सांसद सयानी घोष ने फेक न्यूज फैलाने वालों को दी चेतावनी