राष्ट्रीय

दिल्ली-राजस्थान समेत उत्तर भारत में कोहरे का कहर, 4 फरवरी तक कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Today Weather Update: मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में हल्‍के से मध्‍यम स्‍तर की बार‍िश की संभावना जताई गई है।

2 min read
 heavy Fog wreaks havoc in Delhi-Rajasthan Meteorological Department issued rain alert  for many states till February 4

जनवरी का महीना खत्म होने जा रहा है। लेकिन उत्तर भारत के लोगों को ठंड से राहत मिलते हुए नहीें दिखाई दे रहा है। मंगलवार सुबह जब लोग उठे तो दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार, राजस्थान समेत पूरा उत्तर भारत कोहरे की चपेट में था। हालांकि कुछ दिनों से ठंड से थोड़ी राहत जरुर मिली है। दिल्ली में 1-2 दिनों से धूप निकल रही है। लेकिन सुबह में घना कोहरा छाया रहता है। वहीं, अब मौसम विभाग ने कई राज्‍यों में 31 जनवरी से 4 फरवरी तक बार‍िश का अलर्ट जारी किया है।

अगले एक हफ्ते तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में हल्‍के से मध्‍यम स्‍तर की बार‍िश की संभावना जताई है जिससे ठंड बढ़ने और तापमान में 3 से 4 ड‍िग्री तक ग‍िरावट आने की संभावना है। IMD की तरफ से जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। बिहार के कुछ हिस्सों में और उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर ऐसी स्थितियां संभव हैं।

इन राज्यों में 7 से 10 ड‍िग्री सेल्‍सि‍यस के बीच रहेगा तापमान

मौसम विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक, द‍िल्‍ली, हर‍ियाणा, यूपी, पंजाब, चंडीगढ़, नॉर्थ राजस्थान, ब‍िहार, झारखंड, पूर्वोत्तर मध्‍य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और स‍िक्‍क‍िम के हिस्सों में न्‍यूनतम तापमान 7 से 10 ड‍िग्री सेल्‍सि‍यस के बीच रहने की संभावना है। पंजाब में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है तो वहीं यूपी और ब‍िहार में अगले 24 घंटे के भीतर दिन के वक्‍त भी कोहरा छाये रहने की संभावना जताई है।

कोहरे की संभावना

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में सुबह और रात के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छा सकता है।

पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

स्काइमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभवना है।

इन राज्यों में होगी बारिश

वहीं, मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले एक हफ्ते के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश की संभवना है।

Published on:
30 Jan 2024 08:02 am