राष्ट्रीय

कहर बरपा रहा Monsoon: यहां फट सकता है बादल, 13, 14, 15, 16 और 17 जुलाई खतरा, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल में भारी बारिश दौर फिलहाल जारी रहेगा। विभाग ने कहा कि प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। प्रशासन के मुताबिक बारिश और लैंडस्लाइड के चलते 252 सड़कें बंद हैं। जानिए अपने राज्य का हाल
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2025, 6:57 AM IST
Weather Alert in MP
Weather Alert (फोटो सोर्स: पत्रिका/ सोशल मीडिया )

Heavy Rain Alert: देश भर में मानसूनी बारिश (Monsoon Rain) जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण पश्चिमी हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर (Jammu And Kashmir), हिमाचल प्रदेश (Himachal), उत्तराखंड (Uttrakhand) में मौसम में बदलाव आने की संभावना है। जम्मू के पांच संभागों ( सांबा, कठुआ, जम्मू, उधमपुर और रियासी) में बादल फट सकता है। विभाग ने लैंडस्लाइड को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में अब तक 95 लोगों की मौत

हिमाचल में भारी बारिश दौर फिलहाल जारी रहेगा। विभाग ने कहा कि प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। प्रशासन के मुताबिक बारिश और लैंडस्लाइड के चलते 252 सड़कें बंद हैं। बीते 20 जून से अब तक 95 लोगों की मौत मौसम के चलते आने वाली आपदा के कारण हुई है। 33 लापता बताए जा रहे हैं और 175 घायल हुए हैं। IMD ने कहा कि मध्य प्रदेश में सतना, चित्रकूट समेत कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है। देश के मध्य और उत्तर पश्चिमी इलाकों में अति भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने अगले चार से पाच दिनों तक लोगों को अलर्ट रहने को कहा है।

शनिवार को यहां हुई जमकर बारिश

IMD ने कहा कि कश्मीर में 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। अमरनाथ गुफा के आसपास बीते 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश हुई है। यहां बीती रात तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि शनिवार को दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के पश्चिमी भागों में जमकर बारिश हुई। पूर्वोत्तर इलाकों में भी बादल जमकर बरसे।

इतने लोगों ने किए अमरनाथ के दर्शन

वहीं, अमरनाथ याज्ञा के 10वें दिन 19020 श्रद्धालुओं ने हिम शिवलिंग के दर्शन किए। अब तक 1.82 लाख से ज्यादा लोगों ने दर्शन किए हैं। अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी। यात्रा 9 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के पहले दिन गुरुवार को 12,348 , शुक्रवार को 14,515, शनिवार को 21,109, रविवार को 21,512 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए।

Updated on:
13 Jul 2025, 6:57 AM IST
Published on:
Also Read
View All
कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे

राजभर का अखिलेश यादव पर तंज- राम मंदिर जाते समय राहुल गांधी को भी ले जाएं, कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मांगें माफी

रंगारेड्डी जिले में ट्रक की ऑटो से टक्कर, 3 की मौत, 14 घायल