मौसम विभान ने अगले 72 घंटे देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए नजर डालते है किन राज्यों में बादल बरसेंगे।
इस बार मानसून (Monsoon) में अनुमान से कई अधिक बारिश हुई, जिसके बाद अब सर्दी अपना कहर बरसा रही है। लेकिन आमतौर पर जहां सर्दी की शुरुआत के साथ बारिश की विदाई हो जाती है, वहीं इस बार एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। इस बार देश के कई हिस्सों में अभी तक बारिश का सिलसिला बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) के अनुसार मौसम अगले 72 घंटे में बदलेगा। इसके चलते देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया गया है।
मौसम विभान ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और यूपी के लिए भी अगले 72 घंटे बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 22 जनवरी से बादल बरसेंगे। इस दौरान तेज हवा चलने का भी अलर्ट है।
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ लद्दाख के लिए भी अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। अगले 72 घंटे में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल बड़ी आंधी और तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है।
दक्षिणी राज्य केरल, तमिलनाड़ु, कर्नाटक में अगले 72 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप, माहे, कराईकल, पुडुचेरी में भी अगले 72 घंटे जमकर बादल बरसेंगे।