राष्ट्रीय

मौसम ने फिर ली करवट, 21, 22 फरवरी को होगी भारी बारिश, इन राज्यों में IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Rain Alert: मौसम ने फिर ली करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 फरवरी को कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Feb 2026, 4:30 PM IST
Heavy Rain alert by IMD in March
मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट किया जारी (File Photo)

Heavy Rain Alert: देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कम दबाव के प्रभाव से दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान बढ़ने का अनुमान है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 फरवरी को तमिलनाडु, केरल और माहे के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। 20 फरवरी को अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में वर्षा की संभावना है। 21 से 24 फरवरी के बीच दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तथा तटीय क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

23-24 फरवरी को इन राज्यों में बारिश की संभावना

इसके अलावा 22 फरवरी को उत्तराखंड, 23 फरवरी को विदर्भ, 23-24 फरवरी को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

उत्तर भारत में तापमान बढ़ेगा

अगले सात दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि न्यूनतम तापमान में फिलहाल बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। महाराष्ट्र और गुजरात में भी शुरुआती दिनों में तापमान स्थिर रहेगा, बाद में हल्की गिरावट संभव है।

दिल्ली में AQI ‘खराब’ श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 203 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार कई स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता इसी श्रेणी में रही। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है।

Also Read
View All
पंजाब में सत्ता परिवर्तन की तैयारी? सचिन पायलट ने AAP सरकार को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी; SP-Congress गठबंधन को लेकर भी कही बात

सौरव दास को लंदन जाने से रोका, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक

‘क्या किसी दूसरे धर्म के त्योहार पर ऐसा करने की हिम्मत है?’, कार्तिगई दीपम विवाद पर सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को दी खुली चुनौती

धनराज हत्याकांड: 10 साल बाद आया बड़ा फैसला, केरल में भाजपा-RSS के 3 कार्यकर्ताओं को उम्रकैद

तिरुपरंकुंद्रम दीपथून विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पारंपरिक जगह जला कार्तिगई दीपम, मदुरै कलेक्टर ने मांगी माफी