राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू हुए कोरोनावायरस पॉजिटिव, आज शाम होनी थी पीएम से मुलाकात

Coronavirus Positive Update हिमाचल प्रदेश सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू हुए कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली के हिमाचल सदन में तीन दिन तक क्वारंटाइन रहेंगे।

less than 1 minute read
sukhwinder_singh_sukhu.jpg
हिमाचल प्रदेश सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू हुए कोरोनावायरस पॉजिटिव

हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की रविवार शाम कोरोनावायरस संक्रमण की रिपोर्ट में पॉजिटिव आई है। यानि की हिमाचल प्रदेश सीएम कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। अब सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली में स्थित हिमाचल सदन में तीन दिन तक क्वारंटाइन रहेंगे। इस का पता इसलिए चल सका कि, आज सोमवार को हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को पीएम नरेंद्र मोदी से मिलना था। सुरक्षा को देखते हुए हिमाचल सीएम का कोरोना टेस्अ कराया गया। सोमवार को देर रात सुक्खू शिमला लौटना था। पर अब वे 22 को शिमला लौट सकेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा में हुए थे शामिल

जानकारी के अनुसार, 18 दिंसबर को हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सैंपल लिया गया था। इसके बाद देर शाम को उनकी रिपोर्ट आई है, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए हैं। दरअसल, बीते तीन दिन से हिमाचल प्रदेश सीएम दिल्ली दौरे पर हैं। 16 दिसंबर को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस के 40 विधायकों समेत भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई पार्टी नेताओं से मुलाकात की और साथ ही हिमाचल कैबिनेट के गठन को लेकर मंथन भी किया।

मंत्रिमंडल विस्तार में होगी देरी

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर मंथन जारी है। 11 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री तो मिल गए, पर मंत्रिमंडल का इंतजार है। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के साथ कुल 12 मंत्री बनाए जा सकते हैं। अभी 10 मंत्री पद खाली पड़े हुए हैं। सीएम के कोरोना पीड़ित होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार में देरी होगी।

Updated on:
19 Dec 2022 11:38 am
Published on:
19 Dec 2022 11:29 am