राष्ट्रीय

मंडी में बारिश ने मचाई तबाही, भूस्खलन से 2 घर गिरे, 6 की मौत

Himachal Landslide : हिमाचल प्रदेश के मंडी में मंगलवार देर रात हुए भीषण भूस्खलन से एक परिवार के चार लोगों सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता है।

2 min read
Sep 03, 2025
Himachal Pradesh Landslide
मंडी में भारी बारिश से 6 लोगों की मौत (IANS)

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर कस्बे में मंगलवार देर रात हुए भीषण भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई। इस हादसे में एक परिवार के चार लोगों सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता है। पुलिस के अनुसार, भूस्खलन के कारण दो मकान पूरी तरह मलबे में दब गए।

पांच शव बरामद अन्य लापता

बचावकर्मियों ने मलबे से पांच शव बरामद किए हैं, जिनकी पहचान गुरप्रीत सिंह (35), उनकी पत्नी भारती (30), उनकी तीन साल की बेटी किरत, शांति देवी (70) और सुरेंद्र कौर (56) के रूप में हुई है। छठा व्यक्ति, जो घटना के समय स्कूटर पर सवार होकर घटनास्थल से गुजर रहा था, लापता बताया जा रहा है।

NDRF और SDRF की टीम तैनात

मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के दलों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। चार जेसीबी मशीनें मलबा हटाने के लिए तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा, "हमारी प्राथमिकता लापता व्यक्ति को ढूंढना और आगे किसी जानमाल के नुकसान को रोकना है।"

आसपास के मकानों को करवाया खाली

लगातार बारिश और कीचड़ ने बचाव कार्य को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है। एहतियात के तौर पर दो आसपास के मकानों को खाली करा लिया गया है, जिनमें से एक को आंशिक नुकसान पहुंचा है। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि भूस्खलन से कुछ क्षण पहले स्थानीय लोगों ने पहाड़ी से तेज गड़गड़ाहट की आवाज सुनी थी।

स्कूल किए बंद

सुरक्षा के मद्देनजर सुंदरनगर उपमंडल के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बुधवार को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, "सुंदरनगर में भूस्खलन से लोगों की मौत की खबर अत्यंत दुखद है। दो अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है, जिनकी तलाश जारी है।

बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद है और बचाव कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।" उन्होंने जिला प्रशासन से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Published on:
03 Sept 2025 12:09 pm
Also Read
View All
नितिन नवीन की नई टीम में गुजरात, राजस्थान और MP पर खास फोकस, चुनावी समीकरण साधने की तैयारी तेज

पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मीटिंग, ईरान युद्ध और ट्रेड डील समेत कई विषयों पर होगी चर्चा

Monsoon In India: कई राज्यों से मानसून अभी दूर, पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, उत्तर-पश्चिम भारत में बदलेगा मौसम

Crime News: दिल्ली में पाकिस्तान समर्थित आतंकी-क्राइम मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

Om Birla: विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की होगी सबसे बड़ी भूमिका, युवा संसद लोकतंत्र को कर रही मजबूत- ओम बिरला