राष्ट्रीय

बहुविवाह पर प्रतिबंध का विधेयक लाएगी हिमंत बिस्वा सरकार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को बताया कि राज्य सरकार बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए विधानसभा के आगामी सत्र में एक विधेयक पेश करने के लिए तैयार है।

less than 1 minute read

पूर्वोत्तर के सबसे प्रमुख राज्य में शुमार असम में अब बहुविवाह प्रतिबंधित होने जा रहा है। इसके खिलाफ असम सरकार अब विधेयक लाने जा रही है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि राज्य सरकार बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए विधानसभा के आगामी सत्र में एक विधेयक पेश करने के लिए तैयार है।

गुवाहाटी में मुख्यमंत्री सरमा ने पत्रकारों को बताया कि राज्य का कानून विभाग विधेयक के मसौदे की समीक्षा कर रहा है। विधानसभा बजट सत्र में बहुविवाह को गैरकानूनी घोषित करने के लिए विधेयक तैयार कर रहे हैं। असम विधानसभा का बजट सत्र 5 फरवरी को शुरू होने वाला है और 28 फरवरी को समाप्त होगा। 12 फरवरी को बजट पेश किया जाना है।

उत्तराखंड पर है न नजर
मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में 5 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र पर उनकी निगाह है। चार दिवसीय इस सत्र में समान नागरिक संहिता कानून को पारित होते देखने के लिए उत्सुक है। उन्होंने बताया कि हम यह देखने के लिए कानून पर नजर रखेंगे कि क्या इसे पूरी तरह से ही लागू किया जा सकता है। हमारे पास इस पर गौर करने और उचित रूप से आगे बढ़ने का समय है।

Updated on:
03 Feb 2024 06:35 am
Published on:
03 Feb 2024 06:32 am
Also Read
View All