राष्ट्रीय

राहुल-प्रियंका की आपसी लड़ाई का शिकार हुआ था यह सीएम, गांधी परिवार को लेकर भी कही ये बड़ी बात

सीएम सरमा ने कहा कि प्रियंका गांधी को असम में चुनावी समिति की जिम्मेदारी देना इस बात का संकेत है कि राहुल गांधी उन्हें केरल की राजनीति से दूर रखना चाहते हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद हैं।
2 min read
Jan 22, 2026
Gandhi family controversy
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (Photo-IANS)

दावोस में अपने पहले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) दौरे के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने NDTV से बात करते हुए सरमा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच मतभेद होने का दावा किया और खुद को इस कथित फूट का शिकार बताया।

क्या बोले सरमा?

सीएम सरमा ने कहा कि प्रियंका गांधी को असम में चुनावी समिति की जिम्मेदारी देना इस बात का संकेत है कि राहुल गांधी उन्हें केरल की राजनीति से दूर रखना चाहते हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद हैं।

सरमा ने कहा, “राहुल गांधी नहीं चाहते कि प्रियंका केरल में दखल दें। मुझे पार्टी की अंदरूनी जानकारी है। मैं 22 साल तक कांग्रेस में रहा। राहुल, केसी वेणुगोपाल और उनके गुट की राजनीति को डिस्टर्ब नहीं करना चाहते। प्रियंका उस ‘एक्सिस’ का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए उन्हें असम भेज दिया गया। केरल से सांसद होकर भी उन्हें केरल की जिम्मेदारी नहीं दी गई, इसका और क्या मतलब निकाला जाए?”

उन्होंने गांधी परिवार पर तंज कसते हुए कहा, “गांधी परिवार दुनिया का सबसे बड़ा फ्लॉप परिवार है। मेरा परिवार उनसे बेहतर है। हमने संघर्ष करके जीवन जिया है।”

गौरव गोगोई पर क्या बोले सरमा?

इस दौरान उन्होंने असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी कम गंभीर मामले की बात होती तो मैं खुद इसमें नहीं पड़ता। लेकिन जब मामला दुश्मन देश से जुड़ा हो और मैं केंद्र सरकार को इसकी जानकारी न दूं, तो यह संविधान और जनता के साथ विश्वासघात होगा।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत का दुश्मन देश है और उससे जुड़े संबंधों की तुलना भ्रष्टाचार जैसे मामलों से नहीं की जा सकती। इस दौरान उन्होंने हिंदी जासूसी थ्रिलर ‘धुरंधर’ का जिक्र करते हुए तंज कसा- “अगर कोई जासूस पकड़ा जाए, तो क्या उसे बेनकाब नहीं करेंगे?”

बांग्लादेश को लेकर सुरक्षा चिंता

मुख्यमंत्री सरमा ने बांग्लादेश को लेकर भी गंभीर सुरक्षा चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शेख हसीना सरकार के दौरान असम और पूरे पूर्वोत्तर में उग्रवाद पर काबू पाने में बांग्लादेश का सहयोग अहम रहा।

Updated on:
22 Jan 2026 08:47 pm
Published on:
22 Jan 2026 08:44 pm