राष्ट्रीय

Gujarat: स्कूल में हिंदू छात्रों से पढ़वाई नमाज, सरकार ने दिए जांच के आदेश

Hindu students made namaz: हिंदू बच्चों से अहमदाबाद के घाटलोडिया क्षेत्र के केलोरेक्स फ्यूचर स्कूल में नमाज पढ़वाई गई। इस बात की जानकारी जब लोगों को हुई तो उन्होंने स्कूल के सामने धरना दिया।
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2023, 3:04 PM IST
Hindu students namaz school Gujarat government ordered investigation

गुजरात की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर अहमदाबाद के एक स्कूल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक प्राइवेट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम के तहत हिंदू छात्रों से नमाज अदा कराया गया। नमाज अदा करने का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जांच का आदेश दिया है।

केलोरेक्स फ्यूचर स्कूल की है घटना

बताया जा रहा है कि 29 सितंबर को हिंदू बच्चों से अहमदाबाद के घाटलोडिया क्षेत्र के केलोरेक्स फ्यूचर स्कूल में नमाज पढ़वाई गई। इस बात की जानकारी जब लोगों को हुई तो उन्होंने स्कूल के सामने धरना दिया। मामला बढ़ता देख स्कूल ने माफी भी मांग ली। लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। वहीं, इस मामले में स्कूल प्रशासन का कहना है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न धर्मों के बारे में जागरूक करना था। किसी भी छात्र को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर नहीं किया गया था।

बजरंग दल और ABVP के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

इस घटना को लेकर स्कूल के फेसबुक पेज पर एक वीडियो भी जारी किया गया था, जिसमें प्राइमरी सेक्शन के छात्र को नमाज पढ़ते देखा गया।घटना की जानकारी सामने आने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता, बजरंग दल और दूसरे दक्षिणपंथी संगठनों ने स्कूल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और अभिभावकों ने मंगलवार को एक टीचर की पिटाई भी कर दी, जिसकी वीडियो वायरल हो रही है. हालांकि स्कूल द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो बाद में हटा दिया गया।

स्कूल की प्रिंसिपल ने दी सफाई

स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा, त्योहारों से पहले छात्रों को विभिन्न धर्मों के बारे में बताना स्कूल की परंपरा है। इसी के चलते हमने ईद को लेकर भी इस त्योहार के बारे में जानकारी देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन कराया। हमने किसी भी छात्र को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर नहीं किया था। ये सिर्फ दो मिनट की एक्टिविटी थी, जिसके लिए बच्चों के पेरेंट्स ने उन्हें सहमति दी थी।


गुजरात सरकार ने दिए जांच के आदेश

राज्य के प्राथमिक, माध्यमिक और वयस्क शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया ने कहा कि “ऐसा लगता है कि कुछ लोग स्कूलों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करके राज्य के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं। जिन छात्रों ने उस कार्यक्रम में भाग लिया था, उन्हें शायद यह भी पता नहीं होगा कि वे वास्तव में क्या कर रहे थे। यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।

मंत्री ने कहा, “हम इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन के पीछे की मानसिकता और इरादे का पता लगाने के लिए जांच करेंगे और फिर उचित कार्रवाई करेंगे। हम उन लोगों को नहीं बख्शेंगे जिन्होंने कुछ भी गलत किया है।”

Published on:
Also Read
View All
SC/ST आरक्षित सीटों पर रोटेशन की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल, कहा- मतदाता जाति नहीं, राजनीतिक विचारधारा के आधार पर भी चुनते हैं प्रतिनिधि

राहुल गांधी को गिरिराज सिंह की दोटूक- मोदी से बहस करनी है तो संसद आइए, यही है सही मंच

VB-G RAM G में फर्जी हाजिरी का आरोप, जयराम रमेश ने भाजपा को घेरा, बोले- राम के नाम पर और कितना पाप करेगी BJP?

‘चीन से फंड लेकर लोकतंत्र कमजोर कर रही कांग्रेस’, अनुराग ठाकुर का बड़ा आरोप, राहुल गांधी से मांगा जवाब

करनाल में PUBG से रोकने पर 15 साल के प्रिंस ने नहर में लगाई छलांग, गेमिंग एडिक्शन बच्चों की जान पर बन रही भारी