4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘चीन से फंड लेकर लोकतंत्र कमजोर कर रही कांग्रेस’, अनुराग ठाकुर का बड़ा आरोप, राहुल गांधी से मांगा जवाब

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस पार्टी ने देश पर सबसे लंबे समय तक राज किया, वह आज भारतीय लोकतंत्र को तार-तार करने में जुटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चीन से फंड लेकर देश के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिमला

•

image

Anand Shekhar

•

Updated: 4 Nov 2026, 11:15 AM IST

anurag thakur

बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस-AAP पर साधा निशाना (Photo-ANI)

Anurag Thakur Slams Congress: पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने देश पर सबसे लंबे समय तक शासन किया, वह अब ऐसी स्थिति में आ गई है जहां वह देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक ढांचे के ही खिलाफ खड़ी नजर आती है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी चीन से फंड लेती है, ताकि भारत के लोकतंत्र को कमजोर किया जा सके।

कांग्रेस संसद चलने नहीं देती, लेकिन सड़क पर बहस की मांग करती है - अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर संसद के भीतर सार्थक चर्चा करने से बचता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा की कार्यवाही में लगातार गतिरोध और बाधाएं पैदा करती है और फिर सड़कों पर उतरकर बहस की मांग करती है। कांग्रेस को यह तय करना चाहिए कि वह असल में क्या चाहती है। ठाकुर ने आगे कहा कि लगातार चुनावी हार के बाद कांग्रेस पार्टी मानसिक रूप से परेशान और हताश हो गई है। वे खुद तो भ्रमित हैं ही, साथ ही जनता को भी गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

राहुल जानते हैं कि वे PM नहीं बन सकते, इसलिए फैला रहे अराजकता- अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने 2024 के लोकसभा चुनावों की निष्पक्षता पर राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं द्वारा उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नेतृत्व को सच में लगता है कि 2024 के चुनावों में गड़बड़ी हुई थी, तो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके सभी सांसदों को सबसे पहले अपनी संसदीय सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए।

ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के करीबी लोगों ने उन्हें साफ बता दिया है कि जब तक भारत का संविधान, लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं और मजबूत संवैधानिक संस्थाएं कायम हैं, तब तक वे कभी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। यही वजह है कि उनकी पूरी रणनीति अराजकता फैलाने, झूठ बोलने, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और बार-बार भारत की संप्रभुता पर हमला करने पर केंद्रित है।

इंसाफ रैली पर उठाए सवाल, 1984 दंगों के लिए माफी की मांग

पंजाब में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित की जा रही इंसाफ रैली का विरोध करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि न्याय की बात करने से पहले कांग्रेस को पंजाब और पूरे देश में सिख समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को 1984 की घटनाओं पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए और उस दौरान हुई हिंसा के लिए जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए।

ठाकुर ने कहा कि देश नवंबर 1984 में सिखों के भयानक नरसंहार को नहीं भूला है। सिखों के बाल काट दिए गए और उनके गले रेत दिए गए, माताओं और बहनों के साथ अमानवीय अत्याचार हुआ। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्हें लगता है कि उनकी पार्टी और उसके पूर्व नेताओं ने गलत किया है, तो पंजाब में इंसाफ रैली करने के बजाय उन्हें हाथ जोड़कर सिख समुदाय से माफी मांगनी चाहिए।