राष्ट्रीय

हरियाणा : गृह मंत्री के एक्शन से पुलिस विभाग में हड़कंप, 372 जांच अधिकारी निलंबित

Haryana Home Minister Anil Vij : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के 372 जांच अधिकारियों को निलंबित किये जाने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के 372 जांच अधिकारियों को निलंबित किये जाने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2023, 3:46 PM IST
Haryana Home Minister Anil Vij
Haryana Home Minister Anil Vij

Haryana Home Minister Anil Vij : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आ रहे है। लापहरवाह अधिकारियों पर सख्त एक्शन लेने के लिए विज जाने जाते है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के 372 जांच अधिकारियों को निलंबित किये जाने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के 372 जांच अधिकारियों को निलंबित किये जाने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। विज ने कई और अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात की है जाे अपने कामकाज को लेकर लचर रवैया अपनाते हैं। कई मामलों की जांच पर कुंडली मार कर बैठे हुए हैं।


हरियाणा में पहली बार 372 पुलिसकर्मियों एक साथ निलंबित

गृह मंत्री अनिल विज राज्य सरकार में ऐसे मंत्री हैं जो बेबाक बयानबाजी और किसी भी स्तर पर कामकाज में लापरवाही होने पर सख्त कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। उनके ताजा कदम से यह साफ है कि वह पुलिस जांच प्रणाली से संतुष्ट नहीं हैं। वैसे भी राज्य के इतिहास में 372 पुलिसकर्मियों का एक साथ निलबंन अपने आप में पहला वाक्या है।

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

गृह मंत्री ने इस सख्त रवैये से उन सभी जांच अधिकारियों के भी कान खड़े हो गए हैं जो मामलों की जांच में ढुलमुल रवैया अपनाते हैं और लेटलतीफी करते हैं। उन्होंने अपनी इस कार्रवाई के साथ ही एक माह के भीतर सबंधित क्षेत्राें के पुलिस उपाधीक्षकों को वे सभी 3229 दर्ज मामलों की जांच पूरी करने के लिये स्थानांतरित के निर्देश दिए हैं और न करने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि लोगों को उनकी शिकायतों पर कार्रवाई के लिए एक जगह से दूसरे जगह तक भटकने पर मजबूर किया जा रहा है और इसे किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

एक साल से 3229 मामले हैं लंबित

विज को जब यह पता लगा कि गत एक साल से 3229 ऐसे मामले लम्बित हैं जिनकी या तो जांच शुरू नहीं हो पाई है या फिर जांच लटकी हुई है। ऐसे मामलों में मंत्री के बाार बार जानकारी मांगे जाने के बावजूद कोई सही और सटीक स्पष्टीकरण जांच अधिकारियों की ओर से न मिलने पर वह नाराज थे और यह कार्रवाई कर उन्होंने पुलिस विभाग को सख्त संदेश दे दिया है कि कामकाज में सुस्ती कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सबसे ज्यादा गुरुग्राम में निलंबित

उन्होंने पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर को पत्र लिख कहा कि लंबित मामलों को लेकर गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को गत 11 मई को पत्र लिखकर सूचना मांगी गई थी। जिन जांच अधिकारियों को निलंबित किया गया उनमें गुरुग्राम में 60, फरीदाबाद-32, पंचकूला-10, अम्बाला-30, यमुनानगर-57, करनाल-31, पानीपत-तीन, हिसार-14, सिरसा-66, जींद-24, रेवाड़ी-पांच, रोहतक-31 और सोनीपत में नौ शामिल हैं।

Published on:
Also Read
View All
Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

तमिलनाडु थेनी जेल ब्रेक मामले में डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट सेवा से बर्खास्त

जब दिल्ली जल उठी: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के 72 घंटे, कैसे राजधानी में भड़की हिंसा ने बदल दिया देश का इतिहास

‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम