राष्ट्रीय

हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अब और जोरदार हमला करेंगे

Iran Attack On Ship: स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि उसके जहाजों पर हमला हुआ तो और जोरदार जवाब दिया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2026, 5:26 PM IST
Container ship accident in Strait of Hormuz
हॉर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हमला। (फोटो- Representational Photo/ANI)

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि इस अहम समुद्री रास्ते से गुजर रहे तीन तेल टैंकरों में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई।

ईरानी सेना के मुताबिक, इन जहाजों ने उसके नियमों का उल्लंघन करते हुए तय रास्ते से अलग जाने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद समुद्री इलाके में धुएं का गुबार छा गया है।

इस बीच ईरान ने अमेरिका को भी कड़ी चेतावनी दी है। आईआरजीसी के प्रवक्ता मोहबेई ने कहा है कि दोनों देशों के बीच युद्ध अभी जारी है और अगर अमेरिका ईरान के किसी जहाज को निशाना बनाता है तो जवाब में उससे भी ज्यादा जोरदार हमला किया जाएगा।

हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों पर हमले का दावा

आईआरजीसी की नौसेना ने टेलीग्राम पर जारी बयान में कहा कि रविवार सुबह से अब तक तीन तेल टैंकरों में विस्फोट हुए और उनमें भीषण आग लग गई। ईरान ने इन जहाजों को नियमों का उल्लंघन करने वाला बताया है।

ईरानी नौसेना के अनुसार, ये जहाज हॉर्मुज में बिना अनुमति के तय समुद्री रास्ते से गुजर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने अपने नेविगेशन और पहचान बताने वाले सिस्टम भी बंद कर रखे थे। ईरान ने इन घटनाओं के लिए अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को भी जिम्मेदार ठहराया है।

ईरान सेना ने कहा कि हॉर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों को ईरान के नियमों के बारे में पहले ही जानकारी दी जा चुकी है। इसके बावजूद जो जहाज इन नियमों की अनदेखी करेंगे, उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं।

अमेरिका को ईरान की सीधी चेतावनी

तेल टैंकरों में आग लगने की घटना के बीच आईआरजीसी के प्रवक्ता मोहबेई ने अमेरिका को साफ संदेश दिया है कि ईरान पीछे हटने वाला नहीं है। फार्स न्यूज एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य और आर्थिक दोनों मोर्चों पर संघर्ष जारी है।

युद्ध के दौरान अगर अमेरिका ईरान के किसी जहाज को नुकसान पहुंचाता है तो ईरान उससे भी ज्यादा ताकत के साथ जवाब देगा। मोहबेई ने कहा- युद्ध में ऐसा हो सकता है कि वे हमारे किसी जहाज को निशाना बनाएं, लेकिन हम इससे ज्यादा जोरदार हमला करेंगे।

Updated on:
8 Nov 2026, 5:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जाति जनगणना से किसान आंदोलन तक… जयराम रमेश ने दिवाली पर PM मोदी को पुराने बयानों की दिलाई याद

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे

राजभर का अखिलेश यादव पर तंज- राम मंदिर जाते समय राहुल गांधी को भी ले जाएं, कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मांगें माफी