राष्ट्रीय

हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, राजस्थान के छह लोगों की मौत से मचा कोहराम

Horrific Road Accident: हरियाणा के शहर सिरसा में एक सड़क हादसा हो गया है। इसमें राजस्थान में छह लोगों की मौत हो गई है। यह सभी एक परिवार के बताए जा रहे हैं।
less than 1 minute read
horrific_road_accident_in_haryana_6_people_died_from_rajasthan_creates_chaos.png

Horrific Road Accident : हरियाणा के सिरसा शहर में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। इसमें तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। यह सभी राजस्थान के गंगानगर शहर से कार में सवार होकर किसी परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हरियाणा के हिसार शहर जा रहे थे। सिरसा के शेरगढ़ गांव के पास चालक ने कार पर अपना नियंत्रण खो दिया। कार सीधे सड़क के किनारे एक पेड़ से जाकर टकरा गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार तीन महिलाओं सहित तीन पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। यह सभी आपस में रिश्तेदार हैं।
सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद सिरसा पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। सभी मृतकों के शवों को कार से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। हरियाणा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि सड़क हादसा कैसे हुआ? सिरसा पुलिस ने बताया कि यह परिवार राजस्थान के गंगानगर के गोलुवाला गांव का रहने वाला था। सिरसा पुलिस ने मृतकों की पहचान दर्शना देवी, गुड्डी देवी, चंद्रकला, बनवारी लाल, कृष्ण कुमार और सुभाष चंद्र के रूप में की है।

Published on:
09 Jan 2024 07:03 am
Also Read
View All
Gujarat: नकली शराब बनाने के लिए बुलाया था ‘डॉक्टर’, पीने से उसकी भी मौत, 13 गिरफ्तार, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

‘वंदे मातरम’ पर हो रहे विवाद पर शर्मिला टैगोर का बड़ा बयान, बोलीं- एक ईश्वर को मानने वालों के लिए पूरा गीत गाना मुश्किल

Ambikapur News: एनएच पर गड्ढे में फंसी भाजपा संगठन महामंत्री की कार, प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी को लगाई फटकार, कहा- यहां कभी आते हैं या नहीं…

IAS Tukaram Mundhe: तेज तर्रार IAS तुकाराम मुंढे का क्या राजस्थान हो गया ट्रांसफर? जानें वायरल दावों का असली सच

जब स्मृति ईरानी ने मांग लिया था नरेंद्र मोदी का इस्तीफा, इसके लिए अनशन करने की दे दी थी धम्की