राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री कैसे गायब हो सकता है? महाराष्ट्र में सियासी घटनाक्रम को लेकर यह क्या बोल गए संजय राउत

Sanjay Raut: शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री है। मुख्यमंत्री कैसे गायब हो सकता है? दिल्ली में पुलिस, सीबीआई, रॉ, इंटेलिजेंस है। देखिए ये महाराष्ट्र में एक खेल चल रहा है।
2 min read
• •
Dec 03, 2024
sanjay raut
sanjay raut

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में महायुति (Mahayuti) की जीत के बाद भी अभी तक सीएम चेहरा का ऐलान नहीं हुआ है। इसी बीच शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घटनाक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री है। मुख्यमंत्री कैसे गायब हो सकता है? दिल्ली में पुलिस, सीबीआई, रॉ, इंटेलिजेंस है। देखिए ये महाराष्ट्र में एक खेल चल रहा है। 10 दिन हो चुके है, उनके पास बहुत है, भारी बहुमत है फिर भी ये लोग सीएम के नाम और बीजेपी विधायक दल के नेता का नाम घोषित नहीं कर पाए है। उनके पास इतना बहुमत है उसके बावजूद राजभवन में जाकर सरकार बनाने का दावा नहीं कर सके ये लोग।

राजभवन से सरकार बनाने का नहीं मिला न्योता

संजय राउत ने आगे कहा कि इनको राजभवन से सरकार बनाने का न्योता भी नहीं मिला है। उसके बावजूद इन लोगों ने आजाद मैदान में बहुत बड़ा पंडाल डाला हुआ है। किसके आदेश से डाला है? राजभवन ने आपको बुलाया नहीं है सरकार बनाने के लिए। अब तक सीएम का नाम तय नहीं है। तो ये कौन कर रहा है, ये कौनसा खेल चल रहा है। एकनाथ शिंदे जो है आंख उठाकर देख रहे है ना। ये सब दिल्ली का खेल है। महाराष्ट्र में जो ये चल रहा है वो सिर्फ दिल्ली चला रही है। 

कल होगी विधायक दल की बैठक

बता दें कि महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक दल की बैठक 4 दिसंबर को होगी। बीजेपी ने महाराष्ट्र के लिए गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पर्यवेक्षक बनया है। दरअसल, इस बैठक में बीजेपी विधायक दल के नेता का चुनाव होगा और इसके बाद सरकार गठन की कार्यवाही होगी। दरअसल, महाराष्ट्र में अब तक सीएम के चेहरे का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में सीएम बीजेपी का ही होगा। बीजेपी विधायक दल की बैठक में बीजेपी अपना नेता चुनेगी और इस नेता के नेतृत्व में ही महायुति सरकार बनाएगी। इससे पहले अजित पवार और एकनाथ शिंदे सीएम की रेस से बाहर हो गए हैं। दोनों ही नेता कह चुके हैं कि सीएम बीजेपी का ही होगा। लेकिन एकनाथ शिंदे गृह विभाग पर अड़े हुए है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बीजेपी ने एकनाथ शिंदे को गृह विभाग देने से मना कर दिया है। महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ ग्रहण समारोह में महज तीन लोग ही शपथ ले सकते है, इसमें सीएम और दो डिप्टी सीएम। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सीएम बीजेपी और एकनाथ शिंदे और अजित पवार की पार्टी से डिप्टी सीएम होंगे। शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को आजाद मैदान में आयोजित होगा।

Also Read
View All
दिल्ली में प्रदर्शन के बाद नेहा बोरा को 10 हजार रुपये का बॉन्ड भरने का आदेश, नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची AISA अध्यक्ष

महाराष्ट्र में कानून किसका चलता है सरकार का या किसी गैंग? टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद विपक्ष के निशाने पर सीएम देवेंद्र

Ambikapur News: शराब के नशे में टल्ली दुर्ग ASI और आरक्षक सस्पेंड, लेकर आए थे कैदी, रातभर जमीन में लुढक़े रहे, लावारिस पड़ी थी इंसास रायफल, See Video

मस्क या अंबानी, किसका इंटरनेट चुनेगी जनता? शशि थरूर ने कीमत को लेकर कही बड़ी बात

दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, अंकिता भंडारी केस का किया जिक्र