राष्ट्रीय

भारत में अवैध रूप से रहने वाली बांग्लादेशी मॉडल कैसे पकड़ी गई? घर में मिले 2 आधार कार्ड और वोटर आईडी, पढ़ें डिटेल

कोलकाता पुलिस ने 28 वर्षीय बांग्लादेशी मॉडल शांता पॉल को गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से भारत में रह रही थी। उसके पास से दो फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईडी और राशन कार्ड बरामद हुए हैं। शांता पॉल बांग्लादेश में कई मॉडलिंग प्रतियोगिताएं जीत चुकी हैं और 2023 से कोलकाता में रह रही थीं।
2 min read
Aug 01, 2025
Feature image
बांग्लादेशी मॉडल शांता पॉल। फोटो- IANS

कोलकाता में पुलिस ने 28 साल की बांग्लादेशी मॉडल शांता पॉल को अरेस्ट गिरफ्तार किया है। वह अवैध रूप से भारत में रह रही थी। उसके पास से आधार कार्ड और वोटर आईडी मिले हैं।

पुलिस ने बताया पॉल ने बांग्लादेश में कई मॉडलिंग कॉम्पटीशन को जीता है। वह 2023 से जादवपुर के बिजॉयगढ़ में एक किराए के अपार्टमेंट में रह रही थी।

घर की तलाशी में क्या क्या मिला?

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद पॉल का घर खंगाला। तलाशी के दौरान, पुलिस को कई पहचान दस्तावेज मिले। इनमें बांग्लादेशी माध्यमिक परीक्षा का प्रवेश पत्र, बांग्लादेश में जारी एयरलाइन आईडी और दो आधार कार्ड शामिल थे।

एक आधार कार्ड कोलकाता में पंजीकृत था। दूसरा बर्धमान में रजिस्टर्ड कराया गया था। पुलिस ने बताया कि बर्धमान वाला आधार कार्ड साल 2020 में बनवाया गया था।

पॉल ने पुलिस को यह नहीं बताया कि भारत के दस्तावेज उसके पास कहां से आए। उन्हें बनवाने में उसकी किसने मदद की। अब अधिकारियों का यह मानना है कि वोटर आईडी और आधार कार्ड बनवाने में एक बड़ा गिरोह शामिल हो सकता है। अब इसकी जांच भी की जाएगी।

कैसे पकड़ी गई?

पुलिस को शांता पॉल के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद छानबीन शुरू। जांच के बाद पुलिस ने पॉल को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, शांता पॉल मूल रूप से बांग्लादेश के बरिसाल की रहने वाली है। उसे 8 अगस्त तक पुलिस रिमांड में रखकर पूछताछ की जाएगी।

आंध्र प्रदेश का रहने वाला है पति

पॉल ने आंध्र प्रदेश के व्यक्ति से शादी की है। वह भी जांच के घेरे में हैं। पॉल के माता-पिता भी उसके कोलकाता वाले फ्लैट में साथ रहते थे। उनसे भी पूछताछ जारी है। इसके अलावा, पॉल के एक पुरुष साथी से भी पूछताछ चल रही है। हालांकि, उसके बारे में अब तक कोई सबूत नहीं मिले हैं।

Updated on:
01 Aug 2025 03:03 pm
Published on:
01 Aug 2025 03:03 pm