13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सिर्फ अपने फायदे और राजनीतिक लाभ के लिए काम करती हैं, किसानों और छात्रों की परवाह नहीं’, संजय राउत ने केंद्र सरकार को घेरा

CJP Protest: पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच और छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार को किसान और छात्र विरोधी बताते हुए कहा कि वह सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए काम कर रही है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jul 21, 2026

Sanjay Raut on Bankipur assembly bypoll results

संजय राउत (Photo: IANS)

Cockroach Janta Party: दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन और पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच के बीच सियासत तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार केवल राजनीतिक लाभ के लिए काम कर रही है और उसे न किसानों की चिंता है, न छात्रों की। उन्होंने दावा किया कि जब पंजाब के किसान दिल्ली पहुंचेंगे तो सरकार पर दबाव बढ़ेगा।

'सरकार किसान और छात्र विरोधी है'

पंजाब के किसानों के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों और छात्रों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। यह सरकार छात्र विरोधी है। यह सिर्फ अपने फायदे और राजनीतिक लाभ के लिए काम कर रही है। इसे न किसानों की परवाह है और न ही युवाओं की। लेकिन जब किसान, खासकर पंजाब के किसान, दिल्ली आएंगे तो यह सरकार संसद से भागने पर मजबूर हो जाएगी।

एफटीए के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच

मंगलवार को पंजाब के किसान शंभू, कुंडली और खनौरी बॉर्डर पर एकजुट हुए। किसानों का यह आंदोलन भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के विरोध में हो रहा है। देश बचाओ मोर्चा ने इस समझौते को रद्द करने की मांग करते हुए आंदोलन शुरू किया है। किसानों का कहना है कि एफटीए से कृषि क्षेत्र और किसानों के हित प्रभावित हो सकते हैं।

छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में विपक्ष का मार्च

इससे पहले सोमवार को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से संसद मार्च निकाला गया था, जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संसद में विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर चर्चा हुई। बैठक में संसद के भीतर विरोध के साथ-साथ सड़क पर भी प्रदर्शन करने पर सहमति बनी है।

सोनम वांगचुक मेदांता में भर्ती कराने का आदेश


उधर सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं। अदालत ने उनके समुचित उपचार को ध्यान में रखते हुए उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया है। जिसके बाद उनकी पत्नी ने कोर्ट का आभार जताया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग