21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

कांग्रेस के धरने पर आतिशी का तंज, बोलीं- वांगचुक से महीने भर बात नहीं और राहुल के 1 घंटे में वार्ता शुरू, वाह क्या जुगलबंदी है!

AAP on Congress Protest: कांग्रेस के प्रदर्शन पर आम आदमी पार्टी की आतिशी और संजय सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। वहीं अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पहुंचे।
2 min read
Google source verification
Congress Protest

धरनास्थल पर राहुल गांधी। (फोटो- X/Congress)

Congress Protest: जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) और सोनम वांगचुक का विरोध प्रदर्शन लगभग एक महीने से चल रहा है। इसी बीच, मंगलवार को कांग्रेस सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दिया, जिसे लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मुद्दे पर राहुल गांधी और कांग्रेस को निशाने पर लिया है और पार्टी पर मुद्दे को कमजोर करने तथा केंद्र सरकार के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है।

वाह क्या जुगलबंदी है - आतिशी मार्लेना

आम आदमी पार्टी की सीनियर नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के तुरंत वहां पहुंचने को लेकर तंज कसा।

उन्होंने लिखा, "यह वाकई कमाल है। CJP और सोनम वांगचुक एक महीने से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार उनसे बात करने से इनकार करती है। वहीं, राहुल गांधी को PM आवास के बाहर विरोध करने की इजाजत मिलती है और एक घंटे के अंदर ही मोदी सरकार बातचीत शुरू कर देती है। वाह! क्या जुगलबंदी है।"

संजय सिंह ने भी बोला हमला

आतिशी मार्लेना की लाइन पर हमला तेज करते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने आवास पर धरने पर बिठा दिया।

केजरिवाल पहुंचे जंतर-मंतर

इस बीच, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन स्थल का दौरा किया और वहां प्रदर्शन कर रहे छात्रों और CJP समर्थकों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए केजरीवाल ने कहा कि चूंकिमोदी जी के अपने बच्चे नहीं हैं, इसलिए उन्हें नहीं पता कि बच्चे होने का मतलब क्या होता है।

केजरिवाल ने कहा, "ये सभी हमारे बच्चे हैं। बच्चों को इस तरह पीटना बिल्कुल गलत है। छात्रों के खिलाफ झूठी FIR दर्ज की गई हैं। मैं सभी छात्रों से कहना चाहता हूं कि वे अपने संकल्प पर अडिग रहें। इतिहास गवाह है कि बड़े-बड़े तानाशाहों को भी जनता के सामने झुकना पड़ा है।"