21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

मुंबई में CJP प्रदर्शनकारियों पर 8 FIR, आदित्य ठाकरे बोले- हम आपके लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे

CJP Protest Mumbai: नई दिल्ली में सोमवार को छात्रों के संसद मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर शिवसेना UBT ने सवाल उठाए हैं। पार्टी ने शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने की कोशिश की निंदा की है।
2 min read
Google source verification
Mumbai Student protest

मुंबई में सीजेपी प्रदर्शन को शिवसेना UBT का समर्थन, photo-X

CJP Protest Mumbai: नई दिल्ली में सोमवार को छात्रों के संसद मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर शिवसेना UBT ने सवाल उठाए हैं। पार्टी ने शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने की कोशिश की निंदा की है। मुंबई में भी CJP द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सिविल सोसायटी के सदस्य और आम नागरिकों को पकड़कर पुलिस स्टेशन में बैठाया। शिवसेना UBT के विधायक आदित्य ठाकरे ने मुंबई में प्रदर्शन में पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ आम लोगों को सहायता करने का भरोसा दिया है।

छात्रों पर दमनात्मक कार्रवाई

मुंबई में हुए विरोध प्रदर्शन में पुलिस ने सिविल सोसायटी के सदस्यों के साथ प्रदर्शन में शामिल छात्रों को भी जबरन हिरासत में लिया। जबकि प्रदर्शन में कोई राजनीतिक पार्टी शामिल नहीं थी। बाद में हिरासत में लिए गए लोगों को बाद में छोड़ा गया लेकिन ​फिर उन्हे एफआईआर के सिलसिले में पुलिस स्टेशन बुलाया।

शिवसेना UBT विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि, हमने तय किया है कि आज से, अगर कोई इस शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए आगे आता है और उस पर केस दर्ज करने की कोशिश होती है या उसे नोटिस मिलता है, तो वे हमसे shivsenaubtlegal@gmail.com पर संपर्क करें। हम आपके साथ खड़े रहेंगे और आपके लिए लड़ेंगे।

भाजपा ने भारतीय ओर जनता दोनों को खो दिया

शिवसेना UBT के विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि आपने कल देश भर में शुरू हुआ आंदोलन देखा होगा, यह एक शांतिपूर्ण आंदोलन था। फिर भी, जिस तरह से BJP सरकार ने इसे कुचलने की कोशिश की, वह इतना बर्बरतापूर्ण था कि ऐसा लगने लगा कि भारतीय जनता पार्टी ने 'भारतीय' और 'जनता' दोनों को खो दिया है और अब सिर्फ 'पार्टी' ही बची है। शिवसेना UBT ने पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करने का नागरिकों को संवैधाानिक अधिकार है और नागरिकों के इस अधिकार को सरकार बर्बरतापूर्ण कार्रवाई कर कुचलना चा​हती है।

मुंबई में 8 एफआईआर दर्ज

मुंबई पुलिस ने CJP द्वारा आयोजित प्रदर्शनों के दौरान कथित रूप से निषेधाज्ञा उल्लंघन और बिना अनुमति प्रदर्शन करने के मामले में आठ FIR दर्ज की हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर के विभिन्न पुलिस थानों में 900 से अधिक लोगों के खिलाफ अवैध जमावड़े और सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने से संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

सबसे बड़ी FIR शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है, जिसमें 600 से अधिक लोगों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा माहिम, दादर, सायन, वडाला टीटी, वर्ली, कालाचौकी और भोईवाड़ा पुलिस थानों में भी मामले दर्ज किए गए हैं।