13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJP Protest: छात्रों की मांगों का TMC के बागी सांसदों ने किया समर्थन, पुलिसिया कार्रवाई को लेकर भी कही बात

Sudip Bandyopadhyay on CJP Protest: सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि पुलिस को प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ इतनी बुरी तरह से पेश नहीं आना चाहिए था।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jul 21, 2026

CJP Protest

TMC के बागी सांसदों ने सीजेपी की मांगों का किया समर्थन (Photo-IANS)

Cockroach Janata Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन और उनकी मांगों का तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों ने समर्थन किया है। TMC के बागी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि हम छात्रों की मांगों का सपोर्ट करते हैं, लेकिन जिस तरह से प्रदर्शन के दौरान कई पुलिसवाले भी घायल हुए है, वह निंदनीय है। 

इस दौरान उन्होंने छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर भी बयान दिया। सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि पुलिस को प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ इतनी बुरी तरह से पेश नहीं आना चाहिए था। 

कांग्रेस ने मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा

वहीं कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हम मांग करते हैं कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और एजुकेशन सिस्टम और एग्जामिनेशन सिस्टम पर पूरी चर्चा होनी चाहिए। दिल्ली पुलिस ने युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश की है। देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। 

उन्होंने कहा कि किसी को भी सिविलियन कपड़ों में किसी पर लाठीचार्ज करने की इजाज़त नहीं दी जानी चाहिए। जब ​​सड़कों पर इस तरह की चिंगारियां उठ रही हों, तो पार्लियामेंट में भी आवाज उठनी चाहिए।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि कल मासूम छात्रों के साथ जो ज़ुल्म हुआ, उसकी निंदा होनी चाहिए और पार्लियामेंट में इस पर चर्चा होनी चाहिए। हम इस मुद्दे को उठाते रहेंगे।

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की पुलिस द्वारा छात्रों पर की गई कार्रवाई को लेकर भी प्रतिक्रिया सामने आई है। ओवैसी ने कहा कि कल जो हुआ, वह इस सरकार का लगातार किया जाने वाला बर्ताव है। वकीलों के प्रोटेस्ट, किसानों के प्रोटेस्ट और CAA प्रोटेस्ट के दौरान भी ऐसी ही चीजें हुईं। यह प्रोटेस्ट कई हफ्तों से चल रहा है। आपको पहले स्टूडेंट्स से बातचीत करनी चाहिए थी। आप जो विजुअल्स सामने आए हैं, उन्हें देख सकते हैं। यह पूरी तरह से अव्यवस्था है।

बता दें कि सोमवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में एडिशनल डीसीपी आनंत कुमार मिश्रा घायल हो गए थे। उन्होंने कहा कि करीब 115 से 120 पुलिसवालों को चोटें आई हैं। कई सीनियर अधिकारियों को चोट लगी है और मेरे हाथ में भी चोट लगी है। जांच चल रही है और FIR दर्ज की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम अभी इस पहलू की जांच कर रहे हैं; अभी डिटेल्स बताना ठीक नहीं होगा।