
धरनास्थल पर राहुल गांधी। (Photo-IANS)
Congress Protest In Delhi: दिल्ली में पीएम आवास के पास चल रहे कांग्रेस के धरना प्रदर्शन स्थल से राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राहुल को जबरन धरना प्रदर्शन स्थल से हटा दिया गया है।
राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी को भी धरना स्थल से हटा दिया है। दोनों को पुलिस अपने साथ ले गई है। वहीं, यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्हें भी धरना स्थल से हटा दिया गया है।
धरना स्थल से सामने आए फुटेज में देखा गया है कि पुलिस राहुल और प्रियंका समेत अन्य नेताओं को बस में भरकर ले जा रही है। वहीं, राहुल के बार-बार मना करने के बाद बावजूद पुलिस उन्हें जबरन उठाकर बस में अंदर डाल रही है।
राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीसन और अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दिया।
कांग्रेस नेता नीट में कथित गड़बड़ियों और विरोध कर रहे छात्रों के खिलाफ हालिया पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस बीच राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने विरोध स्थल पर नेताओं से मुलाकात की, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही।
विरोध कर रहे कई अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री आवास के पास विरोध स्थल से जबरदस्ती हटाया गया है, जिस पर दिल्ली में नया सियासी बवाल खड़ा हो गया है। खबर है कि पीएम आवास के पास से सभी कांग्रेस नेताओं को हटा दिया गया है।
इस बीच, कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार ने कहा- यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया। हम सभी देश के छात्रों के लिए लड़ रहे हैं। हमें न्याय चाहिए। हम चाहते हैं कि संसद में इस पर चर्चा हो, यहां 100 से ज्यादा सांसद मौजूद हैं। किसी को भी गिरफ्तारी से डर नहीं लगता, यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक न्याय नहीं मिल जाता।
Updated on:
21 Jul 2026 07:10 pm
Published on:
21 Jul 2026 06:48 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
