राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के बाद अब बंगाल से भी उठा विरोध, छठ यात्रियों के इंतजाम पर TMC सांसद ने भाजपा को घेरा

छठ पर हावड़ा स्टेशन के पुराने परिसर में बने प्रतीक्षा क्षेत्र पर सियासत गरमाई। TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने पूछा, दुर्गा पूजा पर ऐसी सजावट क्यों नहीं हुई? जानें पूरा मामला।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 3:02 PM IST
West Bengal Encounter
TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने उठाए सवाल। (फोटो सोर्स-ANI)

छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है। आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। देश के दूसरे हिस्सों में रहने वाले प्रवासी बिहारी छठ पर बिहार लौट रहे हैं। रेलवे ने उनके लिए खास इंतजाम किए हैं। अब इन पर विरोध शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के बाद अब बंगाल से विरोध के सुर सुनाई देने लगे हैं। पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर सीट संसदीय सीट से TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि क्या पश्चिम बंगाल में बंगाली हैं? क्या पश्चिम बंगाल बंगालियों के लिए है या उग्र बिहारियों के लिए? उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के नाम पर बंगालियों को हाशिये पर धकेला जा रहा है। उनकी जगह दूसरे समुदायों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

तृणमूल सांसद ने सवाल उठाया कि हावड़ा रेलवे स्टेशन पर छठ को लेकर जिस तरह की सजावट की गई है। वह दुर्गापूजा के समय क्यों नहीं की गई। कल्याण बनर्जी ने कहा कि मैंने खुद देखा है। कुछ दिन पहले मैं कोलकाता आ रहा था। हावड़ा स्टेशन देखकर हैरान रह गया। दुर्गा पूजा के दौरान स्टेशन को इस तरह से नहीं सजाया जाता।

दुर्गापूजा के दौरान क्यों नहीं की गई ऐसी व्यवस्था ?

कल्याण बनर्जी ने आगे कहा कि दुर्गापूजा के मौके पर भी बड़ी संख्या में लोग आते जाते हैं, लेकिन उनके लिए इस तरह की व्यवस्था नहीं की जाती है। राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद पश्चिम बंगाल में बंगाली अब दूसरे दर्जे के नागरिक बनकर रह गए हैं। आने वाले दिनों में यह स्थिति और भी खराब हो सकती है।

तृणमूल नेता ने कहा कि जो लोग राज्य में बदलाव चाहते थे। उन्हें देखना चाहिए की भाजपा के शासनकाल में बंगालियों की क्या स्थिति हो गई है। उन्होंने बंगाल में हुए इस बदलाव के लिए 'उग्र बिहारियों' और 'उग्र हिंदुओं' को जिम्मेदार ठहराया।

रेलवे ने हावड़ा में छठ पर्व को लेकर किए खास इंतजाम

छठ पूजा पर उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्वी रेलवे ने हावड़ा स्टेशन के पुराने परिसर में प्लेटफॉर्म संख्या 8 और 9 के बीच बने कैबवे को 11 से 14 नवंबर तक अस्थायी प्रतीक्षा क्षेत्र का रूप दे दिया। यहां रेड कार्पेट बिछाया गया और रंग-बिरंगे कपड़ों से सजावट की गई। यात्रियों की मदद के लिए सहायता केंद्र स्थापित किए गए और सुरक्षा प्रबंध भी कड़े किए गए। रेलवे का कहना है कि इन इंतजामों का मकसद छठ पर सफर करने वाले लोगों को आरामदायक और सुव्यवस्थित प्रतीक्षा स्थान देना था। इसके अलावा रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाने और भीड़ को नियंत्रित करने की भी व्यवस्था की थी।

Updated on:
15 Nov 2026, 3:02 PM IST
Published on: