राष्ट्रीय

हैदराबाद में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग

हैदराबाद में शार्ट सर्किट से कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग।
less than 1 minute read
Feature image
हैदराबाद में शार्ट सर्किट से कोचिंग सेंटर में आग (Video Screenshot)

हैदराबाद ऐमर्पेट स्थित निलगिरी टॉवर की चौथी मंज़िल पर स्थित एक कोचिंग इंस्टिट्यूट में आग लग गई। अचानक उठी धुएँ की लहर ने छात्रों में भय और अफरा-तफरी मचा दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और फायर कंट्रोल कर छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पड़ोसियों और छात्रों ने बताया कि धुएँ की वजह से कई छात्रों को सांस लेने में परेशानी हुई और कुछ लोग फर्स्ट-फ्लोर और चौथी मंज़िल पर फंस गए थे। फायर ब्रिगेड ने समय रहते छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।

आग पर पाया काबू

हैदराबाद पुलिस और फायर विभाग ने मौके पर पहुंचकर कंट्रोल रूम से आग की गंभीरता की जांच की। अधिकारियों ने सभी छात्रों को सुरक्षित निकालने का दावा किया है और कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

Updated on:
20 Feb 2026 12:50 pm
Published on:
20 Feb 2026 12:38 pm
Also Read
View All
गुजरात में सहकारी आधारित ‘भारत टैक्सी’ सेवा की हुई शुरुआत, 14 शहरों में शुरू हुई सुविधा

धाविका बनना था सपना, पिता ने बनाया हैमर थ्रो स्टार, 18 साल की अनुष्का यादव ने तोड़ा 8 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड

ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को लेकर फैली गलतफहमी पर रक्षा मंत्रालय का बयान, 6 शहीद जवानों को पहले ही दिया जा चुका था राष्ट्रीय सम्मान-मिनिस्ट्री

केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया की बढ़ी मुश्किलें, बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी की बाइक, हुडी और हेडफोन पुलिस ने किए जब्त

गाजा पर सरकार को घेरना कांग्रेस को पड़ा भारी? राहुल-प्रियंका से सोशल मीडिया पर पूछे गए तीखे सवाल